प्लास्टिक के खाली डिब्बे से भागेगी किचन की सीलन की बदबू, आजमाएं ये तरीका

बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ सूर्य की रौशनी कम हो जाती है। सूरज की रौशनी के कमी के कारण घरों में नमी की समस्या बढ़ जाती है। बता दें कि नमी के कारण अनाज, कपड़े, घर और बाकी दूसरे सामान से सीलन की बदबू आने लगती है। सीलन की बदबू, नमी या फिर सीलन ये तीनों ही चीजें बारिश के दिनों में चीजों को खराब करने में कारगर है। सीलन की बदबू अच्छे से अच्छे घर और कीचन की खूबसूरती को खराब कर देती है।
सीलन की बदबू सबसे ज्यादा रसोई घर से आती है, क्योंकि सिंक का पानी, भोजन पकाते वक्त निकालने वाली भाप, बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल किए गए पानी के छींटे नमी के कारण सीलन बन जाती है इसकी भी महक बहुत अजीब होती है। ऐसे में आज हम आपको सीलन, भाप और मानसून के दिनों में आने वाली इन अजीब महक से छुटकारा पाने के टिप्स आज हम आपको इस लेख में बताएंगे। प्लास्टिक के बेकार खाली डिब्बे के इस्तेमाल से आप अपने रसोई से आने वाली महक को दूर कर सकते हैं। यह तरीका बहुत कारगर और आसान है, साथ ही इस तरीके में कोई खर्च भी नहीं आएगा।
सीलन की बदबू हटाने के लिए अपनाएं ये तरीका
सामग्री
- 5-7 चम्मच नमक
- 10-12 लौंग
- 1-2 चम्मच सैनिटाइजर
- 2 पैकेट शेंपू
- कपूर 3-4
कैसे बनाएं नेचुरल रूम फ्रेशनर
- फ्रेशनर बनाने के लिए सबसे पहले प्लास्टिक के डिब्बे के ढक्कन को फोर्क की मदद से छेद लें।
- फोर्क को गैस में गर्म करें और ढक्कन के ऊपर रखकर छेद बना लें।
- अब प्लास्टिक के डिब्बे में नमक डालें और साथ ही शेंपू डालकर मिक्स करें।
- अब शेंपू और नमक के साथ एक से दो चम्मच सेनिटाइजर मिलाएं और सभी को समतल कर लें।
- अब नमक, शेंपू और सैनिटाइजरके ऊपर लौंग रखें, साथ ही कपूर को भी कुचलकर नमक के ऊपर रखें।
- आपका फ्रेशनर तैयार है, आप इसे किचन में रखें। आप चाहें तो ऐसे ही छोटे, छोटे प्लास्टिक के डिब्बे में फ्रेशनर बनाकर किचन के अलग-अलग जगहों पर रखें। इससे किचन में मानसून के दौरान आने वाली सीलन समेत अन्य चीजों की बदबू से छटकारा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें: मानसून में घर को स्मेल फ्री रखने के लिए अपनाएं ये तरीके
सीलन की बदबू से छुटकारा पाने के लिए इन नेचरल तरीकों को अपनाएं
- बेकिंग सोडा: एक कटोरी में बेकिंग सोडा डालें और उसमें फैब्रिक सॉफ्टनर डालकर उसे कमरे में रखें। यह बदबू को दूर करेगा।
- नींबू और पानी: नींबू का रस पानी में मिलाकर उसे कमरे में स्प्रे करें। इसकी ताजगी से भी बदबू कम होगी।
- चारकोल: एक्टीव चारकोल का इस्तेमाल करें। यह हवा से नमी और गंध को सोखने में मदद करता है।
- मुली के टुकड़े: कुछ टुकड़े मुली के किचन में रखें। यह भी महक को कम कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Tips for Home: मानसून सीजन में अपने घर की ऐसे करें देखभाल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Instagram Screenshot of awesomekichenfoods
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।