बरसात का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में मानसून का महीना ठंडक और ताजगी लाता है। इस समय नमी और सीलन के कारण घर में बदबू आने लगती है। घर को स्मेल फ्री और ताजगी भरा बनाए रखने के लिए कुछ खास हैक्स की मदद लेनी चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि इस मौसम आप अपने घर में आने वाली बदबू को कैसे निकाल सकती है।
वेंटिलेशन बढ़ाएं
मौसम के दिनों में कई बार हम घर के खिड़की और दरवाजों को लंबे समय के लिए बंद रखते है। हालांकि धूप निकलने के बाद कुछ समय के लिए ही सही आपको घर के खिड़की और दरवाजों को खोल देना चाहिए। इससे घर में वेंटिलेशन बना रहता है और घर से बदबू भी नहीं आती है।
एसेंशियल ऑयल्स
एसेंशियल ऑयल्स जैसे लैवेंडर, टी ट्री, या यूकेलिप्टस ऑयल का उपयोग करके भी आप अपने घर को मानसून के दिनों में स्मेल फ्री बना सकती है। इसके लिए आपको एसेंशियल ऑयल्स को स्प्रे बोतल में डालना होगा और इसे घर के कोनों में डालना होगा।
नेचुरल एयर फ्रेशनर
आप चाहे तो नेचुरल एयर फ्रेशनर्स का भी इस्तेमाल करके अपने घर को मानसून के दिनों में स्मेल फ्री रख सकती है। रासायनिक एयर फ्रेशनर्स से अच्छा होता है इसे आप आसानी से नीम और रोज वाटर की मदद से बना सकती है। यह आपके घर को सीलन की बदबू से निजात दिलाएगा। साथ ही आपके घर को बदबू से छुटकारा भी दिलाएगा।
इसे भी पढ़ें- Home Cleaning tips: बड़े काम के हैं ये 4 टिप्स, मानसून के समय फ्लोर की सफाई में नहीं होगी दिक्कत
कैंडल्स
आपको शाम के समय अपने घर में खुशबूदार कैंडल्स को जलाकर रख देना चाहिए। यह आपके घर को बदबू से दूर ऱखेगा। बरसात के दिनों में सीलन की महक आपके घर का माहौल खराब कर सकती है। ऐसे में खुशबूदार कैंडल्स और इनसेंस स्टिक आपके घर को खुशबूदार बना देगें।
इसे भी पढ़ें-घर में पोछा लगाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें, मच्छरों से मिलेगा छुटकारा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों