किचन या घर की कैंची, जो रोजमर्रा के कामों में हमारी मदद करती है। मगर एक वक्त के बाद वो अपनी धार खो देती है। चाहे आप सब्जियां काट रहे हों या कपड़े, कैंची की धार का सही होना बेहद जरूरी है। लेकिन अगर आपकी कैंची बेकार हो गई है और आप उसे बदलने का सोच रहे हैं, तो थोड़ा रूक जाइए क्योंकि हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे हैक्स जिनकी मदद से इसमें धार लगाई जा सकती है।
आज हम आपको आसान और कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से पुरानी और बेकार कैंची को शार्प किया जा सकता है। इनके बाद आप किचन का काम बहुत ही आराम से कर सकते हैं, बस इस बात का ध्यान रखना होगा कि धार लगाते वक्त आपका हाथ न कटे। बता दें इन घरेलू तरीकों से आप अपनी कैंची को नई जैसा बना सकते हैं, बिना किसी खर्च के। तो चलिए जानते हैं ये आसान और हैक्स-
आप घर पर रखी एल्युमिनियम फॉयल से कैंची को शार्प कर सकते हैं। इससे धार लगाना न सिर्फ आसान है, बल्कि कैंची बिल्कुल नई जैसी हो जाएगी। तो आइए विस्तार से जानते हैं कि एल्युमिनियम फॉयल से कैसे धार लगा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- कितने दिनों में चाकू करना चाहिए तेज ताकि बनी रहे धार
अगर आपकी कैंची की धार खराब हो गई है और आप उसे फिर से तेज करना चाहते हैं, तो शार्पनिंग स्टोन एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। जी हां, आप घर पर रखे स्टोन की मदद से बहुत ही आसानी से अपनी कैंची को शार्प कर सकते हैं।
अगर आपकी कैंची की धार कमजोर हो गई है और आपके पास शार्पनिंग स्टोन या फॉयल पेपर नहीं है, तो घर में रखा चाकू भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह तरीका आसान, तेज और घरेलू सामग्री से किया जा सकता है।
अगर आपकी कैंची की धार कमजोर हो गई है, तो आप घर में पड़ी कांच की बोतल का इस्तेमाल करके इसे आसानी से शार्प कर सकते हैं। यह एक बहुत ही आसान तरीका है, जिसमें किसी दूसरी चीजों की जरूरत नहीं होती।
इसे जरूर पढ़ें- Kitchen Tips: पहसुल की धार बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू हैक्स
इस तरह कैंची पर धार लगाएं और अगर आपको कोई और हैक पता है तो हमारे साथ जरूर साझा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।