बरसात में इस तरह धोकर खाएं हरी सब्जियां

बरसात में खासतौर पर हरी सब्जियों में कीड़े जल्दी लग जाते हैं। ऐसे में लोग सब्जियों को कीड़ों से बचाने के लिए उनमें कीटनाशक मिलाते हैं। ये कीटनाशक जब पेट में जाते हैं तो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए बरसात में सब्जियों को बहुत अच्छी तरह से धोकर इस्तेमाल करना चाहिए। कई बार सब्जियों को धोने के बाद भी पेस्टिसाइड्स दूर नहीं होते हैं इसलिए उन्हें धोने के लिए कुछ आसान टिप्स को फॉलो करें।
गरम पानी से धोएं
बरसात में सब्जियों और साग की आवक ज्यादा होती है। इन तरह की सब्जियों में कीड़े ज्यादा लगते हैं। इन सब्जियों को कीड़ों से बचाने के लिए किसान इसमें कीटनाशक डालते हैं। इसलिए इनकी सब्जी बनाने से पहले इन्हें अच्छे से धो लें। अच्छे से धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। हल्का सा पानी गुनगुना करें और इसमें साग-सब्जियों को डाल दें। पांच मिनट तक इन्हें गरम पानी में ही पड़े रहने दें। गर्म पानी से सारे कीटाणु और रसायन, सब्जियों में से निकल जाएंगे और फिर आप इनकी सब्जी बना सकती हैं।
हाथ से काटें
इस मौसम में साग-सब्जियों को मशीन में ना काटें। क्योंकि बरसात के मौसम में साग के साथ घास भी आ जाते हैं। इसलिए इन्हें देखकर ही काटें और काटने के दौरान घास निकाल दें। क्योंकि ये घास विषैली भी हो सकती हैं जो हानिकारक हो सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:फल-सब्जियों को कर रही हैं क्लीन तो इन चार टिप्स को ना करें नजरअंदाज
सिरके वाले पानी में डाल दें
मार्केट से लाते ही फलों और सब्जियों को पानी में डाल दें। 10 से 15 मिनट के लिए सिरके वाले पानी में भिगोकर इन्हें रखें। इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। इस तरह से भी कीटनाशक निकल जाएंगे।
इमली पानी से धोएं
गाजर और बैंगन में भी कीड़े लगे होते हैं। इनमें लगे कीड़ों और पेस्टीसाइड को मिटाने के लिए इमली वाले पानी से इन्हें धोएं।
इसे जरूर पढ़ें:कहीं आपकी सब्जियों में मिलावट तो नहीं, पता करें ऐसे
ओजोनेटेड पानी
फलों और सब्जियों में लगे पेस्टीसाइड को साफ करने के लिए ओजोनेटेड पानी से भी आप इन्हें धो सकती हैं।
पेपर में बांध कर रखें
बरसात के मौसम में सब्जियों को सड़ने से बचाने के लिए उन्हें अच्छे से धोकर सुखाएं। फिर अलग-अलग पेपर में बांध कर उन्हें फ्रीज में रखेँ। इससे सब्जियां सड़ेंगी नहीं।
तो इन टिप्स को फॉलों करें और बरसात में भी हरी सब्जियां खाएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।