1 किलो Roasted Peanut का छिलका निकालने में नहीं लगेंगे घंटों, बस आजमाएं ये ट्रिक्स; मिनटों में साफ होंगे दाने

Moongfali Ka Chhilka Kaise Nikle: भुनी हुई मूंगफली एक बेहतरीन टाइमपास स्नैक है। इसका इस्तेमाल लोग कई तरह की डिश बनाने में भी करते हैं, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती होती है मूंगफली के ऊपर लगे छिलके को हटाना। अगर 1 किलो रोस्टेड मूंगफली के छिलके हाथ से निकालने बैठें, तो घंटों बर्बाद हो जाते हैं और हाथों में दर्द होना तो अलग बात है। साथ ही, छिलके फैलाने से जो गंदगी होती है, वह भी काफी परेशान करती है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप 1 किलो मूंगफली के छिलके मिनटों में हटा सकती हैं? नीचे पढ़ें कमाल के हैक्स-
रोस्टेड मूंगफली के छिलके हटाने के आसान तरीके

भुनी मूंगफली का स्वाद लाजवाब होता है, पर इसके छिलके हटाना काफी मेहनत वाला काम है। यदि आप भी घंटों तक हाथों से छिलके उतारकर थक जाती हैं, तो इन तरीकों को अपनाकर चुटकियों में अपना काम आसान बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: करेला देख अब नहीं बनेगा मुंह, कड़वाहट हटाने के लिए अपनाएं ये देसी तरीके
सूती कपड़े का करें इस्तेमाल

- सबसे पहले भूनने के बाद मूंगफली को ठंडा होने दें।
- इसके बाद इसे एक साफ सूती कपड़े में डालें।
- अब कपड़े की पोटली बनाकर इसे बेलन से धीरे-धीरे रगड़ें।
- आखिर में दानों को थाली में निकालकर फटक लें या साफ कर लें।
बांस वाला सूप वाला तरीका

- मूंगफली के दाने से छिलका उतारने के लिए आप सूप का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसके लिए रोस्टेड मूंगफली को थोड़ा ठंडा करें।
- फिर इसे सूप में डालकर हल्के हाथों से रगड़ें।
- कुछ ही देर में आप देखेंगी कि मूंगफली से छिलके पूरी तरह अलग हो गए हैं।
स्टील वाली छन्नी या चलनी का करें इस्तेमाल
हम सभी के घरों में स्टील की बड़ी छन्नी या चलनी तो जरूर होती है। इसकी मदद से हम चीजें फ्राई करने का काम करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप इसका इस्तेमाल रोस्टेड मूंगफली के छिलके हटाने के लिए भी कर सकती हैं?
- इसके लिए रोस्टेड मूंगफली के दानों को कुछ देर के लिए ठंडा होने दें।
- फिर दानों को छन्नी में डालें और हल्के हाथों से रगड़ें। इसके बाद इन्हें फटक कर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: किशमिश को बाजार से क्यों खरीदना, जब घर पर कर सकती हैं तैयार; जानें आसान तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik, Shutterstock
- रोस्टेड मूंगफली के छिलके को कैसे हटाएं?
- रोस्टेड मूंगफली के छिलके को हटाने के लिए आप सूती कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।