मूंगफली को उबालकर खाने से सेहत को मिलते हैं गजब के फायदे

सर्दियों का मौसम अब आने वाला है। इस मौसम में लोग मूंगफली का सेवन खूब करते हैं। मूंगफली खाने से टाइम पास भी बढ़िया हो जाता है और सेहत को भी फायदे मिलते हैं। अक्सर या तो लोग मूंगफली को भूनकर कहते हैं या फिर तेल में तल कर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंगफली को उबालकर खाने से क्या होता है?
शायद आपने ऐसा कभी नहीं किया हो लेकिन आज हम आपको इसके फायदे बता रहे हैं। इसके बाद आप मूंगफली को उबालकर खाएंगे। चलिए जानते हैं उबली हुई मूंगफली को खाने से सेहत को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
उबली हुई मूंगफली खाने के फायदे

- मूंगफली को तेल में तलते हैं तो इसमें फैट की मात्रा बढ़ जाती है,इस वजह से उबली हुई मूंगफली खाने से ज्यादा फायदा होता है।
- पीनट इंस्टीट्यूट के मुताबिक उबली हुई मूंगफली खाने से आपका वजन कम हो सकता है। इसमें प्रोटीन फाइबर और हेल्दी फैट होता है जो आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे आप अधिक खाने से बच जाते हैं और वजन कम कर सकते हैं।
- उबली हुई मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट होते हैं, यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज है तो उबली हुई मूंगफली आपको फायदा पहुंचा सकती है।
यह भी पढ़ें- मूंगफली को भिगोकर खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

- उबली हुई मूंगफली खाने से आपकी आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है। दरअसल इसमें विटामिन ए और विटामिन b6 होता है जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है।
- उबली हुई मूंगफली हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है जो इसे उबालने के बाद चार गुणा बढ़ जाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन को कम करने में योगदान करते हैं। यह दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
- मूंगफली में नियासिन होता है जो पाचन स्वस्थ, त्वचा, नसों के लिए सहायक होता है। यह अल्जाइमर रोग सहित संज्ञानात्मक गिरावट से संभावित सुरक्षा प्रदान करसकता है।
- उबली हुई मूंगफली में विटामिन ए और बी मौजूद होते हैं जो मांसपेशियों और अंगों के विकास के लिए बहुत जरूरी है। आप केवल आधी कप उबली हुई मूंगफली से आपकी थायमिन की दैनिक आवश्यकताएं पूरी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में ज्यादा मूंगफली खाएंगे तो हो जाएंगे बीमार
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।