Fridge Odor Solutions: फ्रिज से खरबूजा निकालने के बाद भी बनी रहती है स्मेल, ये देसी हैक करेगा मदद

गर्मी के मौसम में बाजार में खरबूजे की भरमार देखने को मिलती है। स्वाद और सेहत के लिए फायदेमंद इस फल को इस मौसम में बड़े चाव से खाया जाता है। हालांकि इसकी महक इतनी तेज होती है कि अगर इसे काटकर रख दिया जाए, तो पूरा कमरा या घर इसकी महक से भर जाता है। बाहर से गुजरता या कमरे के अंदर आते ही कोई भी बता सकता है कि यहां यह फल रखा है। फल को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए आधा काटने के बाद फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन जब इसे बाहर निकाला जाता है, तो पूरा फ्रिज खरबूजे की महक से भर जाता है। अगर आपकी फ्रिज से भी इसकी महक आ रही है और इसे दूर करने का तरीका खोज रही हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे देसी हैक के बारे में बताने जा रहे हैं।
अखबार और पानी वाला मैजिक ट्रिक

अगर आपके फ्रिज में खरबूजे की गंध बस गई है, तो अखबार का इस्तेमाल करके इसकी महक को दूर कर सकती हैं। इसके लिए न्यूज पेपर के कुछ पन्नों को मोड़कर गेंद बना लें। अब इन पर हल्का सा पानी छिड़कें। अब नम अखबार की बॉल्स को फ्रिज के अलग-अलग कोनों और उस शेल्फ पर रख दें जहां खरबूजा रखा था। अखबार की कार्बन वाली स्याही और कागज का फाइबर मिलकर फ्रिज की सारी बदबू को अपने अंदर सोख लेते हैं। इसे रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह कमाल देखें।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में जल्दी खराब हो जाती है हरी मिर्च, तो अपनाएं ये 2 आसान तरीके; हफ्तों तक रहेंगी ताजी और कड़क
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल
बेकिंग सोडा खरबूजे की गंध को बेअसर करने में मदद कर सकता है। इसके लिए एक छोटी कटोरी में दो-तीन चम्मच बेकिंग सोडा डालें और इसे फ्रिज के किसी कोने में खुला रख दें। यह खरबूजे या किसी भी अन्य खराब होने वाली चीज की एसिडिक गंध को सोख लेता है। इसे आप परमानेंट समाधान के तौर पर भी फ्रिज में रख सकते हैं, बस हर 15 दिन में पाउडर बदलते रहें।
संतरे के छिलके और नमक का इस्तेमाल

फ्रिज से खरबूजे की स्मेल को दूर करने के लिए आप संतरे के छिलके और नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए संतरे के छिलके पर नमक छिड़ककर इसे फ्रिज के शेल्फ पर रख दें। नमक नमी और बदबू को खींचेगा, जबकि संतरे के छिलके फ्रिज में एक बहुत ही भीनी-भीनी खुशबू छोड़ देंगे। यह खरबूजे की भारी गंध को काटने का सबसे नेचुरल तरीका है।
कॉफी बीन्स या पाउडर का कमाल
अगर आपके पास कॉफी पाउडर है, तो इन्हें एक छोटी प्लेट में फैलाकर फ्रिज में रख दें। कॉफी की अपनी महक बहुत स्ट्रॉन्ग होती है जो दूसरी किसी भी महक को खत्म कर देती है। 24 घंटे के अंदर आपका फ्रिज कॉफी जैसी ताजगी से महकने लगेगा और फलों की वो पुरानी गंध गायब हो जाएगी।
नींबू और लौंग का देसी नुस्खा

एक नींबू को दो टुकड़ों में काटें और उसके बीच में 4-5 लौंग खोंस दें। इसे फ्रिज के दरवाजे वाले शेल्फ में रख दें। लौंग और नींबू मिलकर डिओडोराइजर का काम करते हैं। यह न केवल बदबू हटाता है, बल्कि फ्रिज के अंदर मौजूद बैक्टीरिया को पनपने से रोकने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गर्मियों में बिना फ्रिज के भी हफ्ताें तक फ्रेश रहेंगे टमाटर, सिर्फ इस 1 तरीके से करें स्टोर
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।