गर्मियों में जल्दी खराब हो जाती है हरी मिर्च, तो अपनाएं ये 2 आसान तरीके; हफ्तों तक रहेंगी ताजी और कड़क

गर्मियों में अगर कोई चीज सबसे ज्यादा दिक्कत देती है तो वो है सब्जियों का जल्दी खराब हो जाना। हम आज सब्जी खरीदकर लाते नहीं है कि वो दो दिन में ही खराब होने लगती है। ऐसे में लोगों के पैसे तो बर्बाद होते ही हैं, साथ ही सब्जियों को बनाने का भी मन नहीं करता है। हरी मिर्च भी उन्हीं में से एक है। हरी मिर्च का इस्तेमाल लगभग सभी चीजों में होता है। चाहे सब्जी बनानी हो, पोहा, चीला या ऑमलेट कुछ भी बनाना हो, हरी मिर्च सभी का स्वाद बढ़ा देती है।
हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि फ्रिज में रखने के बावजूद हरी मिर्च दो ही दिन में एकदम मुलायम पड़ जाती है। कई बार तो इसका रंग भी हरे से भूरा हो जाता है। अगर आपके साथ भी यही दिक्कत होती है तो हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे हरी मिर्च हफ्तों तक फ्रेश और कड़क रहेगी। आइए जानते हैं-
-1775025015109.jpg)
ड्राई कपड़ा और एयर कंट्रोल ट्रिक
ये तरीका मेरी मम्मी मिर्ची को फ्रेश रखने के लिए अपनाती हैं। मेरी मम्मी जब मिर्ची लेकर आती हैं तो उसे धो देती हैं। इसके बाद इसे अच्छे से पोंछकर सूखे कपड़े में लपेट देती हैं। अब इसे एक डिब्बे में रख दें और ढक्कन को हल्के से बंद करके फ्रिज में रख दें। इससे हरी मिर्ची हफ्तों तक फ्रेश बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- Sweet Potato Storage Tips: शकरकंद को हफ्तों तक खराब होने से बचाएंगे ये आसान टिप्स, नहीं बिगड़ेगा स्वाद
क्यों काम करता है ये तरीका?
आपको बता दें कि ये कपड़ा मिर्च की एक्स्ट्रा नमी को एब्जॉर्ब कर लेता है और सूती कपड़ा होने की वजह से हवा भी अंदर जाती रहती है। इससे मिर्च जल्दी खराब नहीं होती और लंबे समय तक फ्रेश रहती है।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: कैसे खरीदें बिना बीज वाला बैंगन? बाजार जाने से पहले जान लें ये काम की ट्रिक
डंठल हटाकर पेपर स्टोरेज ट्रिक
हरी मिर्ची को फ्रेश रखने में ये तरीका भी बहुत काम आता है। इसमें हरी मिर्च का ऊपर वाला डंठल तोड़कर इसे एक टिश्यू पेपर या पेपर नैपकिन में लपेट दें। इसके बाद इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर फ्रिज में रख दें।
-1775025056019.jpg)
ये तरीका क्यों काम करता है?
दरअसल, पेपर नमी को सोख लेता है, जिससे मिर्च सूखी और कड़क बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: बैंगन की कड़वाहट ने बिगाड़ दिया है स्वाद, ताे आजमाएं शेफ पंकज भदौरिया का ये सीक्रेट तरीका
इन बातों का रखें ध्यान
- मिर्च को कभी भी गीला करके स्टोर न करें
- फ्रिज में रखने से पहले उसे पूरी तरह सुखा लें
- खराब या सड़ी हुई मिर्च को अलग करके ही स्टोर करें
- बहुत ज्यादा भरकर न रखें, थोड़ा स्पेस जरूर छोड़ें
तो अगर आप भी मिर्ची खरीद कर लाती नहीं है कि दो दिन वो खराब होने लगती हैं, तो आप ऊपर बताए गए तरीकों से हरी मिर्ची को स्टोर कर सकती हैं। इससे ये हफ्तों तक फ्रेश रहेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।