herzindagi
how to remove muskmelon smell from fridge with baking soda and lemon viral trick

फ्रिज से आने लगी है खरबूजे की महक? इस एक सफेद पाउडर से करें मिनटों में दूर

How To Remove Muskmelon Smell From Fridge: इस सीजन में बाजार में खरबूजे खूब मिलते हैं। अगर फ्रिज में दूसरी चीजों के साथ खरबूजा स्टोर किया जाए, तो पूरे रेफ्रिजरेटर में खरबूजे की ही महक फैल जाती है। आइए जानें, फ्रिज से खरबूजे की महक कैसे दूर करें? 
Editorial
Updated:- 2025-05-08, 15:33 IST

How Do You Get Melon Smell Out of a Refrigerator: गर्मियों शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में कई तरह के फल बाजार में आने लगते हैं। गर्मियों में रसदार और मीठे खरबूजे सबसे ज्यादा देखने को मिलते हैं। इन्हें सेहत के लिए भी बहुत अच्छा माना जाता है। गर्मियों में खरबूजे खाने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। बहुत से लोगों से पास टाइम की कमी होती है। इसी के चलते वे खरबूजे को पहले से ही काटकर रख लेते हैं। खरबूजे खराब ना हो जाएं, इसके लिए उन्हें फ्रिज में स्टोर किया जाता है। 

खरबूजे की महक बहुत तेज होती है। अगर आप उसे फ्रिज में स्टोर करते हैं, तो बाकी की सभी चीजों से भी खरबूजे जैसी ही महक आने लगती है। कई बार तो फ्रिज खोलते ही खरबूजे की अजीब सी गंध पूरे घर में फैल जाती है। अगर आप भी फ्रिज से आने वाली खरबूजे की महक को दूर करने का तरीका ढूंढ रही हैं, तो आज हम आपको ऐसे ही एक शानदार हैक के बारे में बताएंगे। एक सफेद पाउडर की मदद से फ्रिज से खरबूजे की महक दूर हो सकती है। आइए जानें, फ्रिज से खरबूजे की महक को कैसे दूर करें? 

यह भी देखें- मीठे खरबूजे की ये है पहचान, खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

क्या-क्या चाहिए?

  • 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा
  • नींबू का रस

खरबूजे की बदबू दूर करने वाला पाउडर

Melon odor removal powder

अगर आपके फ्रिज से खरबूजे की महक आने लगी है, तो उसे दूर करने के लिए आपको एक छोटी-सी कटोरी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा लेना है। अब इसमें एक नींबू का रस निचोड़ दें। इसी कटोरी में इस्तेमाल किए हुए, नींबू के छिलकों को भी रख दें। इस तरह से फ्रिज की महक को दूर करने वाला पाउडर तैयार हो जाएगा।

यह विडियो भी देखें

फ्रिज की बदबू कैसे दूर करें?

फ्रिज से खरबूजे की गंध को दूर करने के लिए आपको तैयार मिश्रण वाली कटोरी को रेफ्रिजरेटर में रखना है। इसे रखकर छोड़ दें। बेकिंग सोडा महक को सोंखने का काम करता है। वहीं, इसमें इस्तेमाल नींबू का रस फ्रेश महक फैलाता है। इस मिश्रम को आपको हर 15 दिन में चेंज करना होगा। 2 हफ्तों में इस मिश्रण की महक सोंखने की क्षमता कम हो सकती है। 

इन तरीकों से दूर करें फ्रिज की गंध

Remove the smell of the fridge with these methods

  • फ्रिज में कोई भी फल रखने से अगर महक आ रही है, तो आपको एक कटोरी में लौंग का तेल रखकर फ्रिज में स्टोर करना चाहिए। इससे बदबू दूर होगी। 
  • फ्रिज से खरबूजे की महक दूर करने के लिए आ पुदीने के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यह भी देखें- ढेर में से निकाल लेंगी मीठा खरबूजा...आजमाएं 2 उंगलियों के गैप वाला यह वायरल तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।