How To Choose Sweet Musk Melon: अप्रैल की भीषण गर्मी शुरू हो चुकी है। इस मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। गर्मियां बढ़ते ही शरीर में पानी की कमी होने लगती है। पानी की कमी को पूरा करने के लिए आपको मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। इस मौसम में खरबूजे बहुत मिलते हैं। खरबूजा सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके सेवन से बॉडी हाइड्रेट रहती है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है।
कई बार बाजार से लोग खरबूजा खरीद तो लाते हैं, लेकिन वो मीठा नहीं होता। फीके खरबूजे खाना कोई पसंद नहीं करता। अगर आप बाजार से मीठे और पके हुए खरबूजे के फल खरीदकर लाना चाहते हैं, तो आपको सोशल मीडिया का वायरल ट्रिक ट्राई करनी चाहिए। 5 तरीकों से आप पके हुए रसीले खरबूजे खरीद सकते हैं। इन्हीं में से एक है 2 उंगलियों के गैप वाला तरीका। आइए जानें, बाजार से मीठा खरबूजा कैसे खरीदें?
यह भी देखें- मीठे खरबूजे की ये है पहचान, खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
सोशल मीडिया पर खरबूजा खरीदने के लिए 2 उंगली वाला तरीका वायरल है। इससे आप रसीला, मीठा और पका हुआ खरबूजा खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको खरबूजा लेकर चेक करना है कि उसकी धारियों में 2 उंगली का गैप है या नहीं। जिन खरबूजों की धारियों में 2 उंगली का गैप होगा, वो सबसे पके हुए और मीठे फल होंगे। इससे आपको बिना काटे ही अच्छे फल मिल सकते हैं।
दूसरे तरीके में आप खरबूजे को दबाकर ही पता लगा पाएंगे कि वह पका हुआ है या नहीं। इसके लिए आपको खरबूजे को हल्का का प्रेस करना है। अगर फल हल्का दब रहा है, तो वह खाने के लिए तैयार है। अगर वह बहुत ज्यादा दब रहा है, तो फल अंदर से सड़ा हुआ हो सकता है।
खरबूजा खरीदने से पहले उसे उठाकर देखें। अगर फल उठाने में हल्का लग रहा है, तो मतलब वह पक चुका है। पके हुए खरबूजे में बीज भी कम होते हैं। अगर खरबूजा ज्यादा भारी है, तो वह कच्चा हो सकता है। उसे ना खरीदें।
यह विडियो भी देखें
खरबूज पर बने भूरे जाल से आप उसकी कंडीशन का पता लगा सकते हैं। अगर खरबूजे पर भूरे जाल हैं, तो वह पका हुआ है। आप उसके कलर से भी फल का पता लगा सकते हैं। अगर उसका रंग गहरा है, तो वह पका हुआ है। अगर खरबूजा चिकना और हरे रंग का है, तो वह कच्चा हो सकता है।
यह भी देखें- एक या दो नहीं बल्कि कई तरह के होते हैं खरबूजा, स्वाद और बनावट भी है अलग
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: canva/freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।