बालों में आप भी लगाती हैं नींबू का रस? तो एक्सपर्ट से जान लें इसके नुकसान

अगर आप भी अपने बालों को लम्बा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए बालों पर नींबू का इस्तेमाल करती हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से इसके कुछ साइड इफेक्ट के बारे में बताएंगे।  
image

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ अपने बालों का भी बेहद ध्यान रखती हैं। अगर थोड़े भी बाल झड़ने लग जाते हैं, तो इससे अधिकतर महिलाएं परेशान होने लगती हैं।यही नहीं कुछ महिलाएं तो ऐसी हैं, जो अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई महंगे हेयर प्रोडक्ट का भी इस्तमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय करती हैं।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-04-12T120835.058

यही नहीं कुछ महिलाएं तो ऐसे घरेलू नुस्खे भी आजमाती हैं, जिससे उन्हें नुकसान भी हो सकता है। महिलाएं कई बार घरेलु नुस्खें आजमाते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर जाती हैं, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी अपने बालों को लम्बा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए बालों पर नींबू का इस्तेमाल करती हैं, तो क्या आप जानती हैं नींबू बालों के लिए सही है या नहीं? अब आप नींबू का बालों के लिए इस्तेमाल करने से पहले एक बार ब्यूटी एक्सपर्ट से उनकी राय जरूर जान लें।

बालों के लिए नींबू का इस्तेमाल

ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अगर आप भी अपने झड़ते बालों की वजह से काफी परेशान हैं और इन्हें खूबसूरत बनाने के लिए घर पर रहकर अपने बालों के लिए नींबू का इस्तेमाल करती हैं, तो आपको इसके कुछ साइड इफेक्ट के बारे में जान लेना चाहिए। एक्सपर्ट ने इसके नुकसान बताते हुए कहा कि कभी भी डायरेक्ट नींबू का इस्तेमाल बालों के लिए नहीं करना चाहिए ऐसा करने से बाल रूखे और बेजान हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें:चेहरे के लिए ही नहीं बालों के लिए भी वरदान हो सकती है ये सब्जी, घर पर बनाएं हेयर सीरम

इन बातों का भी रखें ध्यान

1 - 2025-04-12T120836.537

इसके अलावा अगर आपके स्कैल्प पर फुंसी या कोई परेशानी हैं, तो भी आप इसका इस्तेमाल करने से बचे। नींबू आपके स्कैल्प को और ज्यादा प्रॉब्लम दे सकता है। यही नहीं अगर आपके स्कैल्प पर डैंड्रफ है, तो भी आपको नींबू का डायरेक्ट इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। आप नींबू का इस्तेमाल ताजे दही के साथ मिलाकर कर सकती हैं, इससे आपको फायदा मिल सकता है। लेकिन आपको नींबू की मात्रा कम रखना है। आप चाहें तो थोड़े पानी में नींबू की कुछ बून्द डाल कर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ महिलाओं को इससे परेशानी हो सकती है।

यह भी पढ़ें:सफेद बालों की दुश्मन है ये चीज, जैतून के तेल में मिलकर लगाने से हो सकता है फायदा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP