ऑमलेट या भुर्जी बनाने के बाद बर्तनों से आ रही है गंदी बदबू? धोने के साबुन में मिला दें बस ये एक चीज, पूरी तरह हो जाएगी गायब

अंडे की बदबू बर्तनों से जल्दी नहीं जाती। अगर आप उसे रोज के तरीके से ही साफ कर रही हैं, तो इससे स्मेल कभी नहीं जाने वाली। इसका कारण यह है कि अंडे की स्मेल बहुत ज्यादा तेज होती है। जिस बर्तन में आप ऑमलेट का घोल बना रही हैं या जिस बर्तन में आप भुर्जी बना रही हैं, उन बर्तन से ही स्मेल ज्यादा आती है। कई बार बर्तन धोने के बाद जब आप इसे स्मेल करते हैं, तो बदबू नहीं आती, लेकिन जब आप इस बर्तन को फिर से गैस पर रखकर सब्जी या कोई डिश बनाने लगती हैं, तो बदबू फिर से आने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो परेशान न हो। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से अगर आप बर्तनों को धोती हैं, तो इससे बिल्कुल भी बदबू नहीं आएगी।
बर्तनों से अंडों की बदबू कैसे दूर करें?
नमक और नींबू का घोल- ये एक ऐसा घोल है, जिसे आपको एक साथ बनाकर एक बोतल में भरकर रख लेना चाहिए। इससे आपको बार-बार घोल बनाने में आलस नहीं आएगा और आप आसानी से बर्तनों की बदबू दूर कर लेंगी।

घोल कैसे तैयार करें?
- इसके लिए पहले 1 कटोरी गुनगुना पानी लें।
- अब उसमें 1 चम्मच नमक डालें।
- इसके बाद आधा नींबू निचोड़कर दोनों को अच्छे से मिला लें।
- अब आपको इसमें 1 से 2 चम्मच कोई भी डिटर्जंट पाउडर मिलाना है।
इसे भी पढ़ें- अंडा फोड़ते हुए फ्राइंग पैन में छिलके बार-बार गिर जाते हैं? तो एक बार इन हैक्स को कर लें फॉलो, एक्सपर्ट हो जाएंगी आप
कैसे इस्तेमाल करें?
- इसे आपको बदबू वाले बर्तन में डालना है और 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ देना है।
- इसके लिए आप खाना बनाने के तुरंत बाद इसमें घोल डालकर छोड़ सकती हैं, इससे समय बर्बाद नहीं होगा।
- 10 से 15 मिनट के बाद जब आप स्क्रबर से हल्का रगड़कर धोएंगी, तो बदबू पूरी तरह से गायब हो जाएगी।
- इसमें नींबू का इस्तेमाल इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि यह बदबू खत्म करने में मदद करता है।
बेकिंग सोडा का पेस्ट
अंडे की बदबू दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का पेस्ट भी तैयार कर सकती हैं। यह बदबू को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। खासकर प्लास्टिक के बर्तनों के लिए ज्यादा असरदार होता है।
घोल कैसे तैयार करें?
- इसके लिए आप 2 चम्मच बेकिंग सोडा लें। अगर आप स्टोर करके रखना चाहती हैं, तो ज्यादा घोल तैयार कर सकती हैं।
- अब इसमें आधा या 1 चम्मच नींबू की रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- ध्यान रखें कि पेस्ट गाढ़ा बनाना है, इसलिए आप अपने हिसाब से नींबू का रस इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बर्तन की बदबू दूर करने का अच्छा तरीका है।
इसे जरूर पढ़ें-लजीज अंडा भुर्जी का स्वाद चखना है तो बनाने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
कैसे इस्तेमाल करें?
- बर्तन ठंडा होने के बाद 10 मिनट के लिए बर्तन में पानी डालकर छोड़ दें।
- इसके बाद बर्तन से पानी गिरा कर इसमें बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं।
- अब इसे 15 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अब आप इसे पानी से धो लें।
- इससे बदबू जड़ से खत्म हो जाएगी।
अंडे की बदबू दूर करने के लिए आप बर्तनों को धोने के बाद धूप में भी रख सकती हैं। इसके अलावा टूथपेस्ट की मदद से भी बदबू दूर करना आसान होता है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।