चारकोल से दूर करें बर्तनों से आ रही अंडे की बदबू, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

खाने-पीने की कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनकी महक न तो हाथों से जाती है और न ही बर्तनों से जैसे- अंडा आदि। इसलिए बर्तनों को इस्तेमाल करने के बाद अच्छी तरह से धोना बहुत जरूरी है। पर कई बार हम जल्दबाजी में बर्तनों को ठीक से नहीं धो पाते और अगर धोते भी हैं, तो अंडे की बदबू जाती भी नहीं है।
इस बदबू की वजह से खाने में भी अजीब-सी स्मेल आने लगती है। कई बार यह स्मेल हमारे खाने का स्वाद भी बिगाड़ देती है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। भले ही, आपके बर्तनों से स्मेल आ रही हो, लेकिन फिर भी कुछ ऐसे छोटे-छोटे उपाय हैं।
इन्हें अपनाकर इन बैड स्मेल की समस्या से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिसे कोयले की मदद से अपनाया जा सकता है।
कोयले से कैसे करें अंडे की बदबू को साफ?

कोयले से बर्तन साफ किए जाते हैं। मगर क्या आपको पता है कि अंडे की बदबू को दूर करने के लिए भी कोयले का इस्तेमालकिया जाता है। अंडे की बदबू को कोयले से दूर करने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, जिसमें डालकर इस्तेमाल किया जा सकता है।
बेस्ट रहेगा इसके लिए बर्तन में थोड़ा-सा कोयला डालें। अब इसमें थोड़ा-सा नमक छिड़क लें। स्पॉन्ज की मदद से बर्तन को साफ करें और पानी की मदद से बर्तनों को धो लें।
इसे जरूर पढ़ें- घर की सफाई में काम आएंगे ये 'क्विक और सेफ' क्लीनिंग हैक्स, आप भी करें ट्राई
डिटर्जेंट पाउडर और कोयले से बर्तनों की बदबू हटाने का तरीका
सबसे पहले बर्तनों में पानी डालें। अब इसमें 1 चम्मच नमक, 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर और 1 चम्मच कोयले का पाउडर डालें। आखिर में एक नींबू का रस निचोड़ लें। पानी को 5 मिनट तक उबलने दें। कुछ ही देर में बर्तन पर जमी गंदगी साफ हो जाएगी और बदबू भी नहीं आएगी।
सॉस और कोयले का कैसे करें इस्तेमाल

पकोड़े से लेकर सैंडविच के स्वाद को बढ़ाने के लिए सॉस का इस्तेमाल किया जाता है। क्या आप जानते हैं कि कैचप की मदद से बर्तनों से बदबू भी मिटाई जा सकती है? शायद नहीं, लेकिन यह सच है। सॉस में एसिड पाया जाता है, जिससे चीजें साफ की जाती है।
विधि
- एल्युमिनियम के बर्तन काले पड़ जाते हैं। इसे साफ करने के लिए सॉस का इस्तेमालकरें।
- बर्तन पर सॉस की एक लेयर बना लें। अब इसे रातभर सेट होने के लिए छोड़ दें।
- अगली सुबह बर्तन को अच्छे से धो लें।
- आप पाएंगी कि एल्युमिनियम का बर्तन साफ हो चुका है।
बेकिंग सोडा और कोयले का इस्तेमाल

बर्तन को साफ और चमकाने के लिए बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं। बेकिंग सोडा का इस्तेमालक्लीनिंग के लिए बेहद असरदार उपाय है।
विधि
- एक बाउल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा सिरका मिलाएं।
- अब इस पेस्ट को बर्तन पर लगाएं।
- कुछ देर अब्जॉर्ब होने के बाद आखिर में बर्तन को साफ कर लें।
इसे जरूर पढ़ें-
इन बातों का रखें ध्यान
- बर्तनों से बदबू दूर करने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
- नींबू और नमक जैसी चीजों से भी बदबू को दूर किया जा सकता है। नींबू में एसिड पाया जाता है, जिससे गंदगी आसानी से साफ हो जाती है।
- सिरका का इस्तेमाल क्लीनिंग में किया जाता है। सिरका में भी एसिड होता है, जिसका इस्तेमाल अंडे की बदबू को दूर करने के लिए किया जा सकता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।