आलू उबालते हुए काला पड़ जाता है कुकर, इन ट्रिक्स का लें सहारा, बर्तन रहेगा चकाचक

How To Boil Potato in Cooker: आलू एक ऐसी सब्जी है, जो लगभग सभी को पसंद होती है। अक्सर लोग घर में उबले हुए आलू से तरह-तरह की डिशेज बनाते हैं। कभी दम आलू, तो कभी आलू के समोसे सभी चीजों के लिए आलू को उबालना सबसे पहले जरूरी है। लोग आलू उबालने के लिए पतीले, स्टील के बर्तन या प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार आपने देखा होगा कि जिस बर्तन में आलू उबाला जाता है, वह अंदर से काला पड़ने लगता है।
इसे डिश वॉश सोप से साफ करने के बाद भी उसकी रंगत में सुधार नहीं आता। इससे बर्तन जैसे कुकर बहुत ही बुरे दिखने लगते हैं। ऐसे ही आलू के अलावा अंडे उबालने पर भी कुकर काला पड़ जाता है। अगर आपका बर्तन भी आलू उबालने के बाद काला पड़ जाता है, तो आज हम आपको इसके कुछ शानदार हैक्स बताएंगे। इन हैक्स की मदद से आप अपने बर्तन को काला होने से बचा सकते हैं।
यह भी देखें- आलू से जुड़े ये टिप्स एंड ट्रिक्स आपको जरूर मालूम होना चाहिए
डाल दें ये सफेद चीज

अगर आलू उबालने पर बर्तन काला पड़ने लगा है, तो आलू को सबसे पहले अच्छे से क्लीन करें। इस पर बिल्कुल भी मिट्टी ना रहे। इसके बाद, आलू को बर्तन में डालकर उसमें पानी और 1 चम्मच नमक मिला लें। अब पानी में एक उबाल आने पर कुकर का ढक्कन लगा दें। इस ट्रिक से आप स्टील के बर्तन या एल्युमीनियम के बर्तन में भी आलू उबाल पाएंगे।
इस बेकार चीज से बचाएं बर्तन

एक और ऐसी ट्रिक है, जिसकी मदद से आप अपने महंगे कुकर को काला होने से बचा सकते हैं। इसके लिए आलू को धोकर कुकर में डालें और इसमें पानी डालें। इसके साथ डालनी है आपको एक बेकार चीज। घबराइए मत बेकार वह आपको लगती थी, अब नहीं लगेगी। आलू के साथ कुकर में इस्तेमाल किए हुए नींबू के छिलके मिला लें। इस तरीके से आलू उबालेंगे, तो आपका कुकर या कोई भी बर्तन काला नहीं पड़ेगा।
आलू उबालते हुए इन बातों का रखें ख्याल
- अगर आप तेज आंच पर नमक मिलाकर आलू उबाल रहे हैं, तो उसे 2-3 सीटी ही लगाएं। इसके बाद, इसकी गैस को निकाले नहीं। कुकर में उसकी भाप रहने दें और 10 मिनट बाद उसे खोलें। इससे आलू अच्छे से पक जाएंगे।
- अगर गलती से आलू में ज्यादा सीटी लग गई है, तो फटाफट कुकर की सारी भाप निकाल लें। इसके बाद, आलू को सीधे ठंडे पानी में डालकर छील लें। इससे आलू फटेंगे नहीं।
- अक्सर बर्तन गंदे आलू की वजह से भी काला पड़ जाता है। ऐसे में आलू को अच्छे से धोकर ही पकाएं। उस पर बिल्कुल भी मिट्टी नहीं रहनी चाहिए।
यह भी देखें- आलू से जुड़े सबसे आसान फूड हैक्स
सलमान खान के बचपन से जुड़ा ये रोचक किस्सा आपको कैसे लगा? इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।