
8 मार्च को देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाने वाला है। इसके लिए लोगों ने अभी से तैयारियां भी शुरू कर दी है। इस दिन लोग जगह-जगह पर मंदिर दर्शन के लिए भी जाते हैं। लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी मंदिर के बारे में बताने वाले हैं, जहां जाने के बाद आप हैरान रह जाएंगे।
ऐसा विशाल शिवलिंग आपने आज से पहले कभी नहीं देखा होगा। महाशिवरात्रि के दिन भोले बाबा के शिवलिंग स्वरूप का खास महत्व है। क्योंकि माना जाता है कि इसी दिन भोलेनाथ पहली बार शिवलिंग के अवतार में आए थे।

असम में स्थित इस मंदिर को महामृत्युंजय मंदिर के नाम से जाना जाता है। इस तरह का आकार का यह दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग है। इसकी ऊंचाई 126 फुट की है। इसे काले पत्थरों से बनाया गया है। मंदिर का निर्माण कार्य साल 2021 में पूरा हुआ था। (आठवें अजूबे से कम नहीं भगवान शिव का यह अनोखा मंदिर)
यह मंदिर असम के नगांव में स्थित है। यह गुवाहाटी से लगभग 120 किमी दूरी पर स्थित है। मंदिर में साल 2021 में छोटी दरार आ गई थी। दरअसल, 28 अप्रैल 2021 को असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र एक बड़ा भूकंप आया था। भूकंप की तीव्रता 6.7 मापी गई थी। हालांकि भूकंप से मंदिर को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
इसे भी पढ़ें- Maha Shivratri 2024: भारत में इन जगहों पर है भगवान शिव की सबसे बड़ी मूर्तियां, आप भी बनाएं दर्शन का प्लान

यह विशाल शिव मंदिर नागांव टाउन से लगभग 12 किमी दूरी है। इसलिए कोई भी यहां नगांव शहर से टैक्सी किराए पर लेकर आ सकता है। इसके अलावा मंदिर तक जाने के लिए शेयरिंग ऑटो भी चलते हैं।
इसे भी पढ़ें: Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर 1 दिन की छुट्टी लेकर पूरे 4 दिन घूमने का प्लान बनाएं
अगर आप मंदिर दर्शन के लिए असम जा रहे हैं, तो और कई जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। यहां चंपावती कुंडा झरना, बोर्डोवा तोरण और सिलघाट घूम सकते हैं। (इन शानदार हिल स्टेशन को वीकेंड में बनाएं डेस्टिनेशन)
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।