एक या दो नहीं बल्कि कई तरह के होते हैं खरबूजा, स्वाद और बनावट भी है अलग

गर्मियों में खरबूजा खाने का बढ़िया समय होता है, इस सीजन में ताजे और मीठे खरबूजे की अच्छी वैरायटी देखने को मिलती है। ऐसे में आज हम आपको खरबूजा के 5 किस्मों के बारे में बताएंगे। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-05-20, 15:52 IST
Types & Varieties of Cantaloupe,

गर्मियों के मौसम में मार्केट में खूब सारे मौसमी फल खाने को मिलता है। लोग आम, अंगूर, तरबूज, खरबूजा और लीची समेत कई तरह के स्वादिष्ट, मीठे और रसीले फलों के स्वाद का मजा लेते हैं। वैसे तो खरबूजा हर कहीं आसानी से मिल जाता है, लेकिन आपको बता दें कि यह उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में भरपूर मात्रा में उगाया जाता है। खरबूजा सुगंध और मिठास में जितना स्वादिष्ट होता है, यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खरबूजा में पानी की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो गर्मियों में हमारे शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। खरबूजा से लोग घरों में शेक, स्मीदू आइसक्रीम और जूस समेत कई सारी चीजें बनाकर खाते हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि खरबूजा के कई किस्म हैं, जो बाजार में अलग-अलग नाम से बिकते हैं। इन सभी किस्मों के स्वाद, रंग, बनावट सभी चीजें एक दूसरे से अलग होती है। तो चलिए बिना देर किए इसके बारे में जानते हैं।

ये हैं खरबूजा के 5 किस्म

what are the different types of muskmelon

पूसा शरबती (एस-445) 

इस किस्म के खरबूजा (खरबूजा की रेसिपी) का आकार गोल और छिलका हल्का गुलाबी रंग का होता है। इसका छिलका जालीदार, गूदा मोटा और फल का रंग नारंगी रंग का होता है। इस किस्म के बेल पर 3-4 फल लगते हैं।

पूसा मधुरस

पूसा मधुरस नामक खरबूजा के किस्म का आकार गोल लेकिन चपटा हुआ और छिलका हरे रंग के धारी युक्त होता है। पूसा मधुरस का गुदा रस से भरा हुआ होता है और गुदा नारंगी रंग का होता है। एक बेल पर 4-5 फल लगते हैं, जिसमें एक फल का वजन 700 ग्राम तक होता है।

इसे भी पढ़ें: आम की चटनी को डिलीशियस बनाने के लिए इन इंग्रीडिएंट्स को करें शामिल 

हरा मधु

what are the different types of cantaloupe

हरा मधु खरबूजा के अन्य किस्म के मुकाबले आकार में बड़ा होता है। हरा मधु का एक फल लगभग एक किलो तक होता है, कच्चे में इस फल में हरे रंग की धारियां पाई जाती है। फल जब पक जाता है, तो रंग हल्का पीला पड़ने लगता है। छिल्का भले ही पीला हो, लेकिन गूदा हल्का हरे रंग का होता है।

पंजाब सुनहरी 

पंजाब सुनहरी खरबूजा गोल आकार एवं वजन में 700 से 900 ग्राम तक होता है, वहीं इसका छिलका पकने पर पीला एवं गूदा नारंगी रंग का होता है। छिलका उतारने पर एक परत हल्का हरे रंग का होता है। इस फल का स्वाद और सुगंध दोनों ही बहुत अच्छा होता है।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में शरीर रहेगा ठंडा, पिएं दादी मां का बताया यह देसी जूस

आई.वी.एम.एम.3

आई.वी.एम.एम.3 फल धारीदार युक्त और रंग में हल्का पीले रंग का होता है, वहीं स्वाद में यह फल बहुत मीठा होता है। खरबूजा (खरबूजे के बीज और फल को ऐसे करें यूज) के इस किस्म का रंग नारंगी एवं वजन 500 से 600 ग्राम तक होता है। मिठास और सुगंध के कारण इस किस्म की डिमांड लोगों में अधिक रहती है।

 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।