herzindagi
Kiwano Fruit

Lesser known fruits: क्या आपने खाया है सींग वाला खरबूजा? जानें इससे जुड़ी रोचक बातें

What is Honrned Melon: क्या आपने कभी सींग वाले खरबूजे का नाम सुना या इसका स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपको इस अजीबोगरीब फल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं। जिसके बारे में शायद अपने कभी सुना नहीं होगा। आइए जान लेते हैं इस अजीब फल से जुड़ी रोचक बातें।  
Editorial
Updated:- 2025-03-06, 19:26 IST

दुनियाभर में बहुत वैरायटी के फल आते हैं। ऐसे में हम सभी के बारे में नहीं जानते हैं और न ही हमने इन सभी फलों को खाया होगा। कुछ फलों के तो स्वाद से लेकर नाम तक बेहद अजीबोगरीब होते हैं। जिनके बारे में सोचकर ही मन में अजीब ख्याल आने लगते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही अजीब फल से रूबरू कराने जा रहे हैं। जिसके बारे में शायद आप में से बहुत से लोगों ने सुना भी नहीं होगा। दरअसल, आज हम आपको सींग वाला खरबूजा((Horned Melon) के बारे में बताने जा रहे हैं। यह अजीब नाम वाला फल देखने में भी काफी अजीब होता है। इसके छिलके पर कांटे निकले होते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में सींग वाले खरबूजे से जुडी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।

कहां पाया जाता है सींग वाला खरबूजा

lesser known fruit

सींग वाले इस खरबूजे को कई अन्य नाम से भी जाना जाता है। इस फल का वैज्ञानिक नाम अफ्रीकन हॉर्न्ड ककुंबर है। सींग वाला खरबूजा के अलावा इसे किवानो, हॉर्न्ड मेलन और जैगरनॉट मैं मेलन के नाम से भी जाना जाता है। यह फ्रूट खासतौर पर दक्षिणी और मध्य अफ्रीका के देशों जैसे बोत्सवाना, नामीबिया, जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है। इन जगहों पर इसकी खूब खेती होती है। ऐसे में यह भारत में आपको कम देखने को मिलेगा। इस फ्रूट का आकार और सतह कुछ-कुक ड्रेगनफ्रूट की तरह होती है। न्यूजीलैंड में इस फल की बड़े पैमाने पर खेती होती है।

ये भी पढ़ें: Lesser Known Food: क्या है सांगरी की सब्जी, जो सिर्फ गर्मियों में मिलती है

कैसी होती है बनावट और स्वाद?

what is kiwano

इस फल का रंग ऑरेंज होता है जिसकी सतह चिकनी, चमकदार और कांटेदार होती है। ऐसे में यह फल देखने में काफी अजीब लगता है। सींग वाले खरबूजे के अंदर हरे रंग के बीज और गूदा भरा होता है। बात की जाय इस फल के स्वाद की तो यह स्वाद में थोड़ा खट्टा-मीठा होता है। वहीं अगर किवानो पूरी तरह से पका हुआ है तो फिर इसका स्वाद मीठा होगा।

यह विडियो भी देखें

किवानो के पोषक तत्व

किवानो कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह फल एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने के साथ वेट लॉस करने पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के साथ स्किन और आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

सींग वाले खरबूजे से क्या बनाया जा सकता है?

सींग वाले खरबूजे को आप कई तरह से खा सकते हैं। कुछ लोग इसके गूदे को निकालकर नमक और शहद के साथ खाते हैं। इसके अलावा किवानो से आप स्मूदी, सलाद, जूस, पुडिंग आदि बना सकते हैं।

अगर आपने अभी तक यह अनोखा फल नहीं खाया है, तो एक बार जरूर आजमाएं और इसके दिलचस्प स्वाद का अनुभव करें। 

ये भी पढ़ें: Feijoa Fruit: क्या आपने सुना है इस अजीबोगरीब फल फीजोआ का नाम? जानें इससे जुड़े रोचक तथ्य

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।