धान, मडुआ, ज्वार-बाजरा ही नहीं, इन 5 अनाजों से भी बनती हैं लाजवाब चटनियां

मोटे अनाज के सेवन पर आजकल काफी ध्‍यान दिया जा रहा है, क्‍योंकि सेहत और स्‍वाद से भरपूर ये अनाज हेल्थ के लिए वरदान माने जाते हैं। इनसे डिशेज तैयार करने के साथ ही आप लजीज चटनियां बनाकर भी लुत्‍फ उठा सकती हैं।  
Updated:- 2026-11-18, 11:12 IST
how to make chutney from peanuts , bhang

बीते दिनों केंद्र सरकार के आयुष मंत्रालय की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मोटे अनाज की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने की बात कही। पीएम मोदी बोले, ''आज हम देखते हैं कि जिस भोजन को हमने छोड़ दिया, उसे दुनिया ने अपनाना शुरू कर दिया। जौ, ज्वार, रागी, कोदो, सामा, बाजरा, सांवा, ऐसे अनेक अनाज कभी हमारे खान-पान का हिस्सा हुआ करते थे, लेकिन ये हमारी थालियों से गायब हो गए। अब इस पोषक आहार की पूरी दुनिया में डिमांड है।'' आप भी अपने खाने की थाली मोटे अनाजों से तैयार व्‍यजनों और चटनी से सजा सकते हैं। हम आपको धान, मडुआ या ज्‍वार-बाजरा नहीं बल्कि भांग के बीज, चना, मूंग, मूंगफली, नारियल, सरसों आदि से बनने वाली लाजवाब च‍टनियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. हेल्‍दी फैट्स और फाइबर का सोर्स है 'मूंगफली की चटनी'

सबसे पहले नाम आता है मूंगफली की चटनी का। इसे हेल्‍दी फैट्स और फाइबर का बड़ा सोर्स माना जाता है। इसकी चटनी तैयार करने के लिए आपको भुनी हुई मूंगफली, हरी मिर्च, लहसुन, नमक और थोड़े से नींबू के रस को मिलाकर पीसना होगा। आप चाहें तो इसमें धनिया पाउडर मिलाकर स्वाद बढ़ा सकती हैं। यह चटनी परांठे, दाल-चावल या इडली-डोसा के साथ काफी स्‍वादिष्‍ट लगती है।

2. हाई प्रोटीन रिच डाइट का खजाना है 'चना दाल की चटनी'

चने की दाल में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसकी चटनी बनाने के लिए आपको भुनी हुई चना दाल, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और नमक की जरूरत होगी। इसके बाद आप सभी चीजों को मिलाकर इसमें तड़का लगाकर तैयार कर सकते हैं। फाइबर से भरपूर चना दाल पेट के लिए अच्छी मान जाती है। इसके अलावा यह हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ाने में मदद करती है।

3. खाने को आसानी से पचाएगी 'मूंग दाल की चटनी'

मूंग दाल पेट के लिए सबसे उत्‍तम आहार मानी जाती है। खाने को आसानी से पचाने के साथ ही प्रोटीन से भरपूर होती है। इसकी चटनी बनाने के लिए भिगोई हुई मूंग दाल को हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया के साथ पीस लें। इसके बाद अपने स्‍वादानुसार नमक और नींबू का रस मिला सकती हैं। इस दाल के अंदर मौजूद अमीनो एसिड्स शरीर के लिए जरूरी होते हैं। यह पाचन को दुरुस्त रखती है और डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद रहती है।

यह भी पढ़ें- बेसन नहीं, इस बार चखें मूंग दाल की कढ़ी; एक बार खाएंगे तो स्वाद भूल नहीं पाएंगे

4.'नारियल-उड़द दाल' की चटनी

दक्षिण भारत ही नहीं पूरे देश में इसे लोकप्रिय चटनी के तौर पर जाना जाता है। इसे तैयार करने के लिए भुनी हुई उड़द दाल, नारियल, हरी मिर्च, करी पत्ता और नमक को पीसा जाता है। इसे इडली या डोसा, पोहा, उपमा और उत्तपम के साथ परोसा जा सकता है। उड़द दाल प्रोटीन और आयरन का अच्छा सोर्स है। नारियल में मौजूद हेल्दी फैट्स दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

5.'भांग की चटनी', मुंह में डालते ही बदल जाएगा स्‍वाद

भांग की चटनी कुमाऊं की पहचान है। इसे यहां पाए जाने वाले भांग के बीजों से तैयार किया जाता है। यह नुकसानदायक नहीं होती। इसके लिए आपको भांग के बीजों को तवे पर भुनना होगा। इसके बाद प्‍याज, लहसुन और अदरक के साथ इसे पीस लें। इसमें स्‍वादानुसार नमक और नींबू का रस मिलाकर परोसें। भांग के बीजों में मौजूद आयरन शरीर को एनर्जी देगा।

यह भी पढ़ें- चने की दाल की क्रिस्‍पी पूरियां बनाने के टिप्स नहीं जानते होंगे आप

मोटे अनाज से तैयार होने वाली चटनियों के साथ ही हमने आपको दाल, नारियल और भांग से बनाई जाने वाली चटनियों के बारे में भी जानकारी देने का प्रयास किया। इनका स्‍वाद आपको पसंद आएगा। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit :magnific.com, Shutterstock

 

FAQ
 चटनी शब्द की उत्पत्ति कहां से हुई है?
चटनी शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द 'चटनी' से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ 'चाटना' यानी उंगलियां चाटने लायक स्वादिष्ट और चटपटा मसाला होता है।
सबसे पहले कौन सी चटनी बनाई गई थी?
ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, सबसे पहले पुदीने और इमली की चटनी बनाई गई थी। बाद में मुगल बादशाह शाहजहां के लिए खजूर की मीठी चटनी तैयार की गई थी, जिसके बाद भारत में अलग-अलग तरह की चटनियां काफी लोकप्रिय हो गई।
क्या चटनी सेहत के लिए फायदेमंद होती है?
जी हां, पारंपरिक रूप से बनने वाली चटनियां सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाती बल्कि पाचन में भी मदद करती हैं। पुदीना, धनिया, अदरक, लहसुन और नारियल से बनी चटनियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और औषधीय गुण होते हैं जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।