श्राद्ध में बनने वाली चावल की खीर को कैसे बनाएं हेल्दी? आसान तरीके जान लें

पितृपक्ष 2026 शुरू हो चुका है। इसका समापन शारदीय नवरात्रि के ठीक एक दिन पहले 10 अक्टूबर को होगा। इन दिनों लोगों के घर में पितृों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध करते हैं। श्राद्ध के दिनों में घर पर कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं और खीर भी इनमें शामिल होती है, लेकिन अगर आप खीर को थोड़ा हेल्दी बनाना चाहती हैं तो इसकी रेसिपी में कुछ छोटे बदलाव कर सकती हैं।
चावल की खीर को हेल्दी कैसे बनाएं?
दरअसल, आज के समय में ज्यादा मीठा और अनहेल्दी खाना लोग पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में खीर में इस्तेमाल होने वाली सफेद चीनी की जगह गुड़ या धागे वाली मिश्री ली जा सकती है। इसी तरह फुल क्रीम मिल्क की जगह टोंड या लो-फैट दूध इस्तेमाल किया जा सकता है। इसी तरह कुछ छोटे-छाेटे बदलाव करके चावल की खीर को हेल्दी बनाया जा सकता है। हम आपको अपने इस लेख में इसके बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

image credit- magnific
चीनी की जगह गुड़ या मिश्री लें
खीर को हेल्दी बनाने के लिए सबसे पहले आप इसमें इस्तेमाल होने वाली चीनी को बदल सकती हैं। इसके लिए आप गुड़, खांड या पिसी हुई धागे वाली मिश्री का इस्तेमाल कर लें। अगर आप गुड़ डाल रही हैं तो एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि खीर को गैस से उतारने के बाद थोड़ा ठंडा होने दें और फिर गुड़ मिलाएं। बहुत गर्म दूध में गुड़ मिलाएंगी तो दूध फट सकता है।
यह भी पढ़ें- बचे हुए मोतीचूर लड्डू से बनाएं मलाईदार खीर, स्वाद ऐसा जो मुंह में जाएगा घुल
फुल क्रीम दूध की जगह लें टोंड दूध
हम सभी खीर को ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए फुल क्रीम मिल्क का ही यूज करते हैं। इसमें फैट ज्यादा हाेता है। ऐसे में आप खीर में लो-फैट या टोंड मिल्क इस्तेमाल कर लें। इससे खीर में मिलने वाली कैलोरी कम हो सकती है। यानी स्वाद वाली खीर भी बन जाएगी और आप अपनी पसंद के हिसाब से इसे थोड़ा हेल्दी भी रख पाएंगी।
चावल कम करके मखाने डालें
अगर आप हर बार चावल वाली खीर बनाती हैं तो इस बार चावल की मात्रा थोड़ी कम कर सकती हैं। चावल में भी फैट होता है। ऐसे में आप चावल और मखाने को बराबर मात्रा में ले लें। अब मखाने को भूनकर पीस लें और खीर में चावल के साथ इसे पका लें। इससे खीर का स्वाद और टेक्सचर ताे बढ़िया रहेगा ही, साथ ही यह पोषण से भरपूर वाली खीर भी बन जाएगी। इसके साथ आप बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकती हैं।
चावल की जगह ये चीजें भी ट्राई करें
अगर आप चावल की मात्रा बिल्कुल कम रखना चाहती हैं तो खीर के लिए कुछ दूसरे ऑप्शंस भी इस्तेमाल कर सकती हैं। जैसे ओट्स, दलिया या कद्दू से भी खीर बनाई जा सकती है। इसके अलावा बहुत कम मात्रा में ब्राउन राइस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे खीर एकदम अलग स्वाद की हो जाएगी।
-1790563755775.webp)
image credit- magnific
इलायची और केसर से बढ़ाएं स्वाद
अब इतने बदलाव करने के बाद आपको लग रहा है कि खीर स्वादिष्ट नहीं बनेगी तो इसमें इलायची पाउडर और दो चम्मच गर्म दूध में भीगे हुए केसर डाल दें। इससे खीर में अच्छी खुशबू और स्वाद आएगा। हालांकि, आप अपनी पसंद के हिसाब से इनकी मात्रा कम ज्यादा कर सकती हैं।
श्राद्ध की खीर को हेल्दी बनाने के आसान तरीके
अगर आप खीर काे हेल्दी और स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान-
- सफेद चीनी की जगह गुड़, खांड या धागे वाली मिश्री लें।
- गुड़ को खीर के थोड़ा ठंडा होने के बाद ही मिलाएं।
- फुल क्रीम मिल्क की जगह टोंड या लो-फैट दूध इस्तेमाल करें।
- चावल की मात्रा कम करके मखाने डाल सकती हैं।
- मखानों को भूनकर पाउडर या छोटे टुकड़ों में इस्तेमाल करें।
- बादाम, काजू, पिस्ता और अखरोट से खीर का स्वाद बढ़ाएं।
- ब्राउन राइस की खीर भी बना सकती हैं।
- खीर को एकदम लो फ्लेम पर भी पकाएं। इससे खीर एकदम क्रीमी बनेगी।
- खीर को लगातार चलाती रहें।
- खीर में खजूर भी पीस कर डाल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- रबड़ी जैसी गाढ़ी दलिया की खीर बनाएं इन 2 आसान तरीकों से, जीत लेंगी सभी का दिल
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- AI
- क्या खीर में मिश्री डालना सुरक्षित है?
- हां, धागे वाली मिश्री चीनी से ज्यादा प्राकृतिक और सुपाच्य होती है। यह शरीर को ठंडक देती है और पाचन तंत्र के लिए भी बहुत बेहतर मानी जाती है।
- खीर में मखाना कब डालना चाहिए?
- मखाने को हल्का भूनकर दूध में उबाल आने के बाद डालें। इससे मखाना दूध को अच्छे से सोख लेता है और खीर को सही गाढ़ापन और स्वाद मिलता है।
- क्या डायबिटीज वाले खीर खा सकते हैं?
- हां, लेकिन चीनी की जगह चुटकी भर स्टीविया या सीमित गुड़ इस्तेमाल करें। साथ ही चावल के बजाय पूरी तरह मखाने या ओट्स की खीर ही बनाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।