Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:45 AM IST

किचन की चिपचिपी कैबिनेट को इस तरह बनाएं बिल्कुल नया जैसा, लोग करेंगे तारीफ

अगर आपकी किचन में लगे कैबिनेट ज्यादा खराब हो गए है, तो इसे नया बनाने के लिए आप इस लेख में बताए गए टिप्स फॉलो कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-10-06, 16:21 IST
how to make old kitchen cabinets look new in hindi

किचन का लुक न सिर्फ घर की शोभा बढ़ाने का काम करता है बल्कि माहौल को भी सुधारने का काम करता है। इसलिए महिलाएं किचन के फर्नीचर का डिजाइन और कैबिनेट का डिजाइन, किचन की वॉल और सामान के ऑर्गनाइजेशन आदि पर काफी ध्यान देती हैं, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी किचन के कैबिनेट या फिर सामान गंदे हो जाते हैं।

साथ ही साथ चीजों को गलत तरीके से ऑर्गेनाइज करने या सजाने से किचन का लुक बेकार और भरा हुआ भी लगने लगता है। हालांकि, एक बार तो सामान सेट हो जाता है, लेकिन किचन के फर्नीचर को बदलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आपका भी किचन का फर्नीचर या कैबिनेट ज्यादा खराब हो गई है तो आप इसे बदलने की बजाय नया लुक दे सकती हैं।

वॉलपेपर का करें इस्तेमाल

Wallpaper use in kitchen cabinet

आप अपनी किचन के कैबिनेट को नया लुक देने के लिए वॉल पेपर का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि आजकल मार्केट में कई तरह के डिजाइनर वॉलपेपर मिलने लगे हैं, जिसका इस्तेमाल दीवारों को नया लुक देने के लिए किया जाता है।

मगर आप इसका इस्तेमाल अपने कैबिनेट को नया लुक देने के लिए कर सकती हैं। आपको वुडन लुक में कई तरह के वॉल पेपर मिल जाएंगे, जिसे आपको कैबिनेट पर लगाना है। (सिंक के पाइप के लिए लेटेस्ट डिजाइन्स)

इसे ज़रूर पढ़ें-इन टिप्स को अपनाने के बाद किचन कैबिनेट को क्लीन करना नहीं होगा मुश्किल

कैबिनेट पॉलिश आएगी काम

How to polish kitchen cabinet

अगर आपकी अलमारी ज्यादा गंदी नहीं है तो इसे नया लुक देने के लिए कैबिनेट पॉलिश का इस्तेमाल कर सकती हैं क्योंकि पॉलिश से अलमारी बिल्कुल नई जैसी चमकने लगेगी। आपको कई तरह की पॉलिश मार्केट में मिल जाएगी।

मगर आप अपने कैबिनेट के हिसाब से पॉलिश का चुनाव कर सकती हैं क्योंकि कई पॉलिश बहुत हार्ड मटेरियल से तैयार की जाती हैं, जिसका इस्तेमाल करने से आपके कैबिनेट और खराब हो सकते हैं। (बर्तनों को ऑर्गेनाइज करने के लिए डिजाइनर कैबिनेट)

दूसरी सनमाइका लगाएं

आप अपने कैबिनेट को नया लुक देने के लिए दूसरी सनमाइका को लगा सकती हैं। हालांकि, यह आपको थोड़ा महंगा पड़ेगा, लेकिन यकीन मानिए आपके कैबिनेट बिल्कुल नए जैसे हो जाएंगे। इसे आप वुडन मार्केट से कैबिनेट के लेटेस्ट डिजाइन सेलेक्ट का चुनाव कर सकती हैं।

इसके अलावा, आप नई कैबिनेट को पुरानी कैबिनेट के ऊपर ही सेट कर सकती हैं यकीनन इसमें आपको कम मेहनत लगेगी।

इसे ज़रूर पढ़ें-छोटे किचन को स्मार्ट लुक देंगे कैबिनेट के ये लेटेस्ट डिजाइन्स

वुडन पेंट आएगा काम

How to make old cabinet look new

अगर दूसरी कैबिनेट बनवाना आपके बजट में नहीं है, तो कैबिनेट पेंट का इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको रोयल और ऑयल पेंट मार्केट में मिल जाएंगे, जिसे आप अपने कैबिनेट पर करवा सकती हैं। आपको मार्केट में हर रेंज में वुडन पेंट मिल जाएंगे जैसे- अगर आप कैबिनेट के अंदर पेंट करना चाहते हैं, तो ये आपको 1500 से लेकर 2000 की कीमत में आसानी से मिल जाएंगे। वहीं, बड़ी अलमारी के लिए आपको कम से कम 3000 रुपए खर्च करने होंगे।

उम्मीद है कि आपको कैबिनेट या सनमाइका को नया बनाने के ये हैक्स पसंद आए होंगे। आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।