सरसों का पाउडर आप भी घर पर आसानी से बना सकते हैं, जानिए कैसे

Mustard Powder Recipe In Hindi: भारतीय किचन में उपयोग होने वाले कई मसालों में से सरसों का पाउडर एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल बहुत किया जाता है। कई व्यंजनों में अगर स्वाद के अनुसार सरसों पाउडर नहीं डाला जाता है तो व्यंजन का स्वाद बिगड़ भी जाता है।
लेकिन सरसों का पाउडर खरीदने के लिए लगभग हर किसी को बाज़ार ही जाना पड़ता है क्योंकि, कई लोगों को लगता है कि सरसों का पाउडर बनाना मुश्किल काम है।
इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन किचन टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से घर पर सरसों का पाउडर बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
सरसों का पाउडर बनाने का पहला तरीका

अगर आप घर पर सरसों का पाउडर बनाना चाहते हैं तो एक नहीं बल्कि 2 आसान रेसिपी की मदद से बना सकते हैं। यक़ीनन घर तैयार सरसों का पाउडर बाज़ार से भी शुद्ध होगा। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले मार्केट से 400-500 ग्राम सरसों के दाने खरीद लें।
- अब सरसों के दाने को एक बार पानी से अच्छे से साफ करके लगभग 1 दिन के लिए धूप में रख दें।
- पाउडर बनाने से पहले यह देख लें कि सरसों के दाने में कोई नमी तो नहीं नहीं है। अगर नमी है तो कुछ देर और धूप में छोड़ दें।
- अगले दिन सरसों के दाने को मिक्सर में डालें और महीन पीसकर अच्छे से छान लें।
- छानने के बाद भी अगर मोटे दाने बचे हुए हैं तो फिर से मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें।
इसे भी पढ़ें:इन 5 तरीकों से किचन में यूज करें धनिया के बीज, खाने में बढ़ जाएगा स्वाद
सरसों का पाउडर बनाने का दूसरा तरीका

- सरसों का पाउडर बनाने के लिए आप सेकंड रेसिपी की मदद से भी बना सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए सबसे पहले सरसों के दाने को साफ करके 1 दिन के लिए धूप में रख दें।
- अगले दिन कढ़ाही को गर्म करें और सरसों के दाने को डालकर 2 मिनट के लिए अच्छे से भून लें।
- अब इसे ग्राइंडर में डालें और अच्छे से पीसकर छान लें।(ऐसे बनाएं चिकन मसाला)
- छानने के बाद भी मोटे दाने बचे हुए हैं तो फिर से मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें।
- नोट: हालांकि, इस रेसिपी को बहुत कम लोग ही फॉलो करते हैं।
इसे भी पढ़ें:बिना झंझट के अरबी को चुटकियों में ऐसे करें साफ, जानें छीलने का आसान तरीका भी
सरसों का पाउडर स्टोर करने का तरीका

घर पर तैयार सरसों के पाउडर को आप एक नहीं बल्कि कई दिनों तक आसानी से स्टोर कर सकते हैं। स्टोर करने के लिए आप एयर टाईट कंटेनर का ही उपयोग करें। इस्तेमाल के बाद ढक्कन को अच्छे से ज़रूर बंद करें क्योंकि, मानसून के मौसम में कोई भी मसाला बहुत जल्दी ख़राब होता है।(पत्ता गोभी से बनाएं ये मजेदार रेसिपीज)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।