herzindagi
how to make diy homemade kitchen diffuser with lemon and oranges

नींबू और संतरे के छिलकों से तैयार करें किचन डिफ्यूजर, मक्खी-मच्छर रहेंगे कोसो दूर

गर्मियों के दिनों में किचन की सफाई न हो, तो सिंक के आसपास से बदबू आने लगती है। फिर कुछ ही देर में पूरा किचन महकने लगता है। ऐसे में आप नींबू और संतरे के छिलकों से किचन के लिए डिफ्यूजर बना सकते हैं। कैसे, आइए इस आर्टिकल में आपको बताएं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-21, 18:02 IST

क्या आपके किचन से भी हर दूसरे दिन में बदबू आने लगती है? क्या आपके किचन में भी मक्खियां-मच्छर भिनभिनाने लगते हैं। गर्मियों में अगर सफाई ढंग से न की जाए, तो ऐसा हो सकता है। सफाई के साथ जरूरी है कि किचन से अच्छी खुशबू भी आती रहे। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप बाजार से ही महंगे डिफ्यूजर खरीदें। आप घर पर भी इन्हें तैयार कर सकते हैं। नींबू और संतरे के छिलकों से किचन डिफ्यूजर बनाए जा सकते हैं। 

ये DIY किचन डिफ्यूजर न केवल आपके किचन को खुशबूदार बनाएंगे बल्कि एक प्राकृतिक और स्वस्थ वातावरण में भी योगदान देंगे, क्योंकि इनसे फिर मक्खियां-मच्छर नहीं भिनभिनाएंगे। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि नींबू और संतरे का उपयोग करके तीन अलग-अलग प्रकार के होममेड डिफ्यूजर कैसे बना सकते हैं-

1. बेसिक सिट्रस डिफ्यूजर

citrus room diffuser

आवश्यक सामग्री:

  • 1 छोटा जार
  • नींबू के 3-4 स्लाइस
  • संतरे के 3-4 स्लाइस
  • 1/2 कप पानी
  • 1/4 कप रबिंग अल्कोहल
  • लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की 5-10 बूंदें

डिफ्यूजर कैसे बनाएं-

  • एक जार में नींबू और संतरे के स्लाइस या छिलकों को रखकर छोड़ दें।
  • अब एक अलग कटोरे में, पानी को रबिंग अल्कोहल के साथ मिलाएं। इसके बाद, खुशबू को और बढ़ाने के लिए एसेंशियल ऑयल डालें।
  • कंटेनर में रखें छिलकों के ऊपर इस मिश्रण को डालें। बस ध्यान रखें कि यह छिलके ढक दे, उन्हें ओवर फ्लो न करें।
  • अपने DIY डिफ्यूजर को किचन के हवादार एरिया जैसे खिड़की के पास रखें। सिट्रस ऑयल स्वाभाविक रूप से हवा में इवेपोरेट होगा, जिससे ताजा खुशबू रह जाएगी। खुशबू को बनाए रखने के लिए समय-समय पर थोड़ा रबिंग अल्कोहल डालते रहें। जब छिलके भूरे हो जाएं, तो उन्हें बदल लें।

इसे भी पढ़ें: किचन का हर एक कोना होगा खुशबूदार बस ऐसे बनाएं एयर फ्रेशनर

2. तैयार करें रीड डिफ्यूजर

आवश्यक सामग्री:

  • ताजा नींबू और संतरे का छिलका
  • एक सिरेमिक कंटेनर
  • 6-8 बांस रीड स्टिक
  • 1/4 कप मीठा बादाम तेल
  • लेमन एसेंशियल ऑयल की 20 बूंदें

डिफ्यूजर बनाने का तरीका-

  • कंटेनर को मीठे बादाम तेल से आधा भरें। ये तेल लेमन ऑयल को फैलाने में मदद करने के लिए वाहक के रूप में काम करेगा।
  • अब इसमें लेमन एसेंशियल ऑयल डालें और एक स्टिक से मिला लें। 
  • इसमें नींबू औप संतरे के छिलके रखकर कुछ घंटों के लिए उन्हें इसमें भिगोकर रखें।
  • कंटेनर में 6-8 बांस रीड स्टिक रखें। स्टिक सुगंधित तेल को सोख लेंगी और खुशबू को हवा में धीरे-धीरे फैलाने का काम करेंगी। 
  • खुशबू को ताजा रखने के लिए रीड स्टिक को हर कुछ दिनों में पलटें। यह किचन को महकदार रखने में मदद करता है। 
  • आप नींबू और स्लाइसेस के इन छिलकों को कमरे में भी रख सकते हैं।

यह विडियो भी देखें

3. जेल-बेस्ड सिट्रस डिफ्यूजर

gel based citrus diffuser

आवश्यक सामग्री: 

  • सिरेमिक कंटेनर 
  • 1 कप पानी 
  • 2 पैकेट बिना स्वाद वाला जिलेटिन 
  • 1 बड़ा चम्मच नमक नींबू और संतरे के एसेंशियल ऑयल
  • ताजा नींबू और संतरे के स्लाइसेस 

डिफ्यूजर कैसे बनाएं:

  • एक सॉस पैन में 1 कप पानी को उबाल लें। आंच बंद करके उसमें जिलेटिन के 2 पैकेट को घुलने तक हिलाएं। 
  • जिलेटिन मिश्रण थोड़ा ठंडा होने के बाद, उसमें नींबू और संतरे के एसेंशियल ऑयल्स की 15-20 बूंदें डालें। 
  • इसे मिलाकर कंटेनर में डालें और फिर उसमें नींबू और संतरे के छिलके डालकर छोड़ दें। 
  • इस जेल डिफ्यूजर को अच्छी तरह से जम जाने तक छोड़ दें और फिर इस कंटेनर को किचन सिंक की सफाई के बाद पास में ही रख दें।
  • आप इसे बाथरूम में भी रख सकते हैं। यह गंदी बदबू को दूर करेगा और आप इसे 15-20 दिनों में बदल सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: किचन की चमचमाती सफाई के लिए घर पर बनाएं ये क्लीनिंग स्प्रे

घर पर होममेड डिफ्यूजर बनाने के फायदे-

  • घर पर बने डिफ्यूजर में आमतौर पर नींबू और संतरे जैसे खट्टे फलों से प्राप्त एसेंशियल ऑयल का उपयोग किया जाता है। ये ज्यादा इफ्केटिव होते हैं। 
  • इससे कॉस्ट कटिंग भी होती है। जहां आप बाहर केमिकल युक्त और महंगे डिफ्यूजर खरीदते हैं। इन्हें घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। 
  • आप अपने हिसाब से इन्हें कस्टमाइज कर सकते हैं। आप अपनी पसंद और मूड के हिसाब से खुशबू बनाने के लिए आवश्यक तेलों को कम या बढ़ाया जा सकता है। 
  • कई लोगों को केमिकल युक्त खुशबू से परेशानी होती है। ऐसे में घर पर बने डिफ्यूजर सौम्य होते हैं। ऑर्गेनिक ऑयल और छिलकों से तैयार डिफ्यूजर मूड को बेहतर बनाने का काम करते हैं।

 

आप भी इस तरह से घर पर ही डिफ्यूजर बनाकर देखें। यदि आपने भी ऐसे किसी फल के छिलके से होममेड डिफ्यूजर या फ्रेशनर तैयार किया है, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि आपको यह लेख पसंद आया, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।