Thu Oct 8, 2026 | Updated 08:45 PM IST

किचन की स्लैब पर घूम रही छिपकली से हो गई हैं परेशान? बिना केमिकल के इन 5 घरेलू चीजों से कहें टाटा-बाय-बाय

छिपकली का खाने में गिर जाना या उसके संपर्क में आना जहर हो जाता है। लगातार ऐसी खबरे आती रहती हैं, जिसमें छिपकली के खाने में गिरने की वजह से कई लोगों की तबीयत खराब हो गई और अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
Updated:- 2026-05-18, 18:48 IST
image

गर्मियों में अक्सर लोग छिपकली की वजह से परेशान रहते हैं। वैसे तो छिपकली लगभग हर घर की दीवारों पर नजर आ जाती है, लेकिन चिंता तब होती है जब यह किचन की स्लैब पर रोज नजर आती है। किचन घर की वह जगह होती है, जहां पूरे परिवार के लिए खाना तैयार होता है। ऐसे में कभी हो सकता है कि गलती से कभी खाना खुला रह जाए। इसलिए, महिलाओं को हर रोज बस एक ही डर सताता है कि कहीं यह खाने में न गिर जाए या किसी बर्तन को गंदा न कर दे। यही कारण है कि घर की महिलाएं और परिवार के बाकी सदस्य किचन में छिपकली देखकर तुरंत उसे भगाने की कोशिश करती हैं। बारा-बार किचन में छिपलकी नजर आती हैं, तो महिलाएं महंगे-महंगे केमिकल भी यूज करती हैं, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं होता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बताएंगे, यह काफी हद तक असरदार होते हैं।

प्याज और लहसुन की तेज गंध

कई लोग यह बात नहीं जानते कि छिपकली को प्याज और लहसुन की महक पसंद नहीं होती। अगर बार-बार छिपकली किचन की स्लैब पर घूमते हुए नजर आती है, तो आप प्याज और लहसुन का रस स्लैब पर छिड़क सकती हैं। इसके साथ-साथ आप चाहें तो आप किचन के कोनों, सिंक के पास या खिड़की के आसपास प्याज के टुकड़े भी रख सकती हैं। इसका स्प्रे बनाने के लिए आपको बोतल में इसका पेस्ट पीसकर डालना होगा और हर दिन सुबह और शाम स्लेब पर स्प्रे करना होगा।

इसे भी पढ़ें - छिपकली को देखते ही चिल्‍लाने लगती हैं तो आजमाएं ये टिप्‍स

lizard repellent

काली मिर्च का स्प्रे

प्लाज और लहसुन के अलावा छिपकली को काली मिर्च की गंध भी नहीं पसंद होती। अक्सर घरों में महिलाएं इसका स्प्रे एक बोतल में तैयार करके रखती हैं। वह हर रोज इसे घर के कोनों में सुबह-शाम स्प्रे करती हैं, जिससे छिपकली घर में यहां वहां नहीं घूमती। किचन की स्लैब से छिपकली भगाने के लिए भी यह बेस्ट तरीका है। आप एक साथ काली मिर्च का पाउडर बनाकर स्प्रे बोतल में भरें और इसमें पानी डालकर घोल तैयार कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- फिर से दीवार पर दिखने लगी हैं छिपकलियां? बिना मारे भगाने के लिए अभी कर लें ये 5 काम, कोना-कोना रहेगा साफ

अंडे के छिलके

छिपकली भगाने के लिए अंडे के छिलकों को भी सबसे असरदार माना जाता है। अंडे की गंध बहुत तेज होती है, जिसकी वजह से छिपकली भाग जाती है। ध्यान रखें कि अंडे के छिलके आपको कुछ दिनों में बदलने होंगे, क्योंकि अगर इसमें गंध खत्म हो जाएगी, तो यह असरदार नहीं होगी।

get rid of lizards in kitchen

फिटकरी का इस्तेमाल

छिपकली भगाने के लिए आप फिटकरी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। फिटकरी का मिश्रण भी छिपकली को दूर रखने में असरदार माना जाता है। आप पानी में फिटकरी घोलकर उसमें थोड़ा नींबू भी मिला सकती हैं। इसके बाद किचन की स्लैब पर जगह-जगह छिड़क दें।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।