Thu Oct 8, 2026 | Updated 09:33 PM IST

फिर से दीवार पर दिखने लगी हैं छिपकलियां? बिना मारे भगाने के लिए अभी कर लें ये 5 काम, कोना-कोना रहेगा साफ

गर्मियों में घरों में छिपकलियों से छुटकारा पाने के लिए यह लेख प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके बताता है। जहरीले स्प्रे के बजाय, अंडे के छिलके, प्याज-लहसुन का स्प्रे, कपूर, ठंडा पानी और काली मिर्च का उपयोग करके उन्हें भगाया जा सकता है।
Updated:- 2026-02-19, 18:42 IST
chipkali protect tips

जैसे-जैसे गर्मियों का पारा चढ़ना शुरू हो जाता है घरों की दीवारों पर बिन बुलाए मेहमान यानी छिपकली अपना डेरा जमा लेती हैं। ये न केवल देखने में डरावनी लगती है बल्कि उनकी मौजूदगी घर में गंदगी और बीमारी का डर भी पैदा कर देती है। रसोई की स्लैब हो या खाने की चीजें, इनके पास अक्सर ये नजर आ जाती हैं और अपनी गंदगी फैलाती हैं। इन्हें भगाने के लिए जहरीले स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है जो घर के बच्चों और पालतू जानवरों के लिए हानिकारक होता है। यदि आपके घरों में भी गर्मियों की शुरुआत में छिपकली दिखाई देने लग गई है तो आप कुछ नेचुरल और स्मार्ट तरीकों से अपने घर को लिजार्ड फ्री बना सकती हैं। आज का हमारा लेख इन्हीं तरीकों पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने घरों से छिपकली को कैसे भगा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

छिपकलियों को भगाने का आसान तरीका

  • अंडे का खाली छिलका आपके बेहद काम आ सकता है। यह बेहद पुराना नुस्खा है। बता दें कि छिपकलियों की सूंघने की शक्ति बहुत तेज होती है। उन्हें अंडे की गंध बिल्कुल अच्छी नहीं लगती। 

lizards (2)

साथ ही अंडे के छिलके देखकर उन्हें किसी बड़े शिकारी के होने का भरम रहता है। ऐसे में आप घर के कोनों और खिड़कियों पर अंडे के खाली छिलके रख दें। इससे छिपकलियां दूर रहेंगी।

इसे भी पढ़ें - छिपकली को देखते ही चिल्‍लाने लगती हैं तो आजमाएं ये टिप्‍स

  • प्याज और लहसुन का स्प्रे आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि सल्फर की गंध छिपकलियों के लिए बर्दाश्त से बाहर होती है। आप प्याज और लहसुन का रस निकालकर उसे पानी में मिलाएं और एक स्प्रे बोतल में भरकर जहां-जहां छिपकलियों ज्यादा दिखती हैं, वहां छिड़काव करें। ऐसा करने से छिपकलियां उस जगह को छोड़ने पर मजबूर हो जाएंगी।

lizards (3)

  • छिपकली को भगाने में कपूर आपके बेहद काम आ सकता है। अक्सर छिपकलियों को दूर रखने में यह बेहद उपयोगी है। इसकी तेज गंध छिपकलियों के तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है। साथ ही इन्हें दूर भी रखती है। ऐसे में आप अलमारी के ऊपर, सिंक के नीचे, स्टोर रूम जैसे कोनों पर कपूर की गोलियां रख सकती हैं। 
  • बर्फ के आसपास भी छिपकलियों कभी नहीं आती हैं। कारण यह है कि सर्दी में छिपकलियां छुप जाती है, वहीं गर्मी में बाहर निकल आती हैं। ऐसे में जहां-जहां आपको वे नजर आ रही हैं वहां-वहां पर आप तेज ठंडा पानी या बर्फ के कुछ टुकड़े रख दें। ऐसा करने से छिपकलियों का शरीर सुन्न हो जाता है। वह हिल नहीं पातीं, जिससे उन्हें आसानी से झाडू या डिब्बे से बाहर निकाला जा सकता है। 
  • काली मिर्च का तीखा पानी भी उन्हें भागने में बहुत उपयोगी है। ऐसे में थोड़े से पानी में काली मिर्च पाउडर को मिलाएं और जहां छिपकली नजर आ रही है, वहां छिड़कें।

इसे भी पढ़ें - अंडा-प्याज नहीं... छिपकली भगाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, दरवाजे-खिड़की से ही भाग जाएंगी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।