लम्बे समय तक सेब नहीं होंगे ख़राब, अपनाएं ये टिप्स एंड हैक्स

अच्छा! बाजार जा रहे हो? जी हां, बाजार जा ही रहे हो तो आप 2-3 किलो सेव भी लेते आना क्योंकि, त्यौहारों के इस मौसम में सेब की कीमत कभी भी बढ़ सकती है। कुछ दिन बाद, अरे! ये सेब तो खराब हो रहे हैं, अब क्या करें? उधर से जवाब आता है-फेंक दीजिए। खैर, आप भी जब बाज़ार जाते होंगे तो ऐसे ही कुछ अधिक मात्रा में सेब खरीदकर घर लाते होंगे और कुछ दिन बाद खराब होने लगते होंगे। लेकिन, अब सेब खराब नहीं होंगे और आप कई दिनों तक आसानी से सेब को फ्रेश भी रख सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप आसानी से सेब को कई दिनों तक खराब होने से बचा सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
क्या सेब को फ्रिज में रखना सही है?

आप फ्रिज के अंदर सेब को रख भी सकती और नहीं भी। दरअसल, सेब को फ्रिज में अगर आप अधिक तापमान पर कुछ दिन के लिए छोड़ देते हैं तो ये जल्दी ही खराब हो सकते हैं। लेकिन, कई कई लोगों का मानना है कि पेपर में अच्छे से लपेटकर किसी टोकरी में करके रखते हैं, तो सेब ख़राब होने से बच सकते हैं। शायद, आपको मालूम हो अगर नहीं मालूम है, तो आपको बता दें कि सेब को पेपर में लपेटकर रखने से एथिलीन तेजी से नहीं बढ़ता है जिकसी वजह से सेब ख़राब नहीं होते हैं।
इसे भी पढ़ें:केले से सिर्फ शेक ही क्यों बनाना, जब बना सकती हैं यह स्वीट रेसिपीज भी
अन्य फलों के साथ मिक्स करके न रखें

कई बार देखा जाता है कि कई लोग एक ही टोकरी में संतरा, केले, सेब, अंगूर और सेब को एक साथ ही रखते हैं। ऐसे में सिर्फ सेब ही नहीं बल्कि अन्य फल भी खराब हो सकते हैं। संतरा एक सिट्रिक एसिड फल है जिसके चलते सेब से लेकर केले,अंगूर आदि फल खराब हो सकते हैं। ऐसे में संतरा या चीकू से अन्य फलों को दूर ही स्टोर करें, इससे सेब के साथ अन्य फल ख़राब भी नहीं होंगे और फ्रेश भी रहेंगे।(आलू को लंबे समय तक स्टोर करने के टिप्स)
अधिक सेब होने पर क्या करें?

अगर अधिक मात्रा में सेब है तो एक ठंडी और साफ जगह पर सेब को स्टोर कर सकती हैं। ऐसे में किसी अखबार या क्राफ्ट पेपर में सभी सेब को अच्छे से लपेटकर रख सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सेब को स्टोर करने के लिए आदर्श लगभग तापमान 30 से 35 डिग्री फारेनहाइट माना जाता है, इससे सेब अधिक दिनों तक फ्रेश रहते हैं। इसके अलावा आपको प्लास्टिक की थैली में सेब को स्टोर करने से बचाना चाहिए क्योंकि, एयर पास होना बहुत ज़रूरी होता है।
इसे भी पढ़ें:घर पर आसानी से काली मिर्च पाउडर बना सकते हैं तो बाज़ार से क्यों खरीदना
कटे हुए सेब को न करें मिक्स

आपने कई बार देखा होगा कि कटे हुए सेब को फ्रिज या बाहर रखने पर भूरे रंग के होने लगते हैं। दरअसल, यह ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया के कारण होता है। जब सेब को काटते हैं तो सेब एंजाइम ऑक्सीजन के संपर्क आ जाते हैं और धीरे-धीरे ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया शरू हो जाती है। ऐसे में अगर आप कटे हुए सेब को अन्य सेब के साथ रखती हैं, तो अन्य सेब भी ख़राब हो सकते हैं। इसलिए कटे हुए सेब को हमेशा अलग ही स्टोर करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।