Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:48 PM IST

इंजेक्‍शन वाले खीरे खाकर कहीं आप भी तो नहीं ब‍िगाड़ रहीं सेहत? खरीदते समय ऐसे करें असली-नकली की पहचान

गर्मियों में लगभग सभी घरों में खीरा बनाया जाता है। सलाद हो या रायता, खीरे का इस्‍तेमाल लोग जरूर करते हैं। इसे खाने से हमारी बॉडी हाइड्रेट रहती है। साथ ही ये हमारी सेहत को भी कई फायदे पहुंचाता है। लेकिन आजकल बाजारों में इंजेक्‍शन वाले खीरे भी ज्‍यादा म‍िल रहे हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप कैसे असली और नकली खीरे की पहचान कर सकती हैं?
Updated:- 2026-04-14, 16:28 IST
how to identify hybrid cucumber

गर्मियों के मौसम में बाजारों में कई तरह की सब्‍जि‍यां और फल म‍िलने लगते हैं। लौकी, तुरई, खीरा, ककड़ी, तरबूज और खरबूज जैसी चीजें खूब देखने को मि‍लती हैं। खीरा की बात करें तो कई लोग इसकी सब्‍जी भी बनाते हैं, कुछ लोग रायता तो कुछ सलाद बनाकर खाते हैं। मैं खुद खीरे का रायता काफी पसंद करती हूं। गर्मियों में खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

अगर आप रोजाना अपनी डाइट में खीरे को शाम‍िल करेंगी ताे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी, लेक‍िन आजकल बाजारों में हाइब्र‍िड खीरे भी काफी म‍िल रहे हैं। ज‍िन सब्‍ज‍ियाें को केम‍िकल का इंजेक्‍शन लगाकर बड़ा क‍िया जाता है, उन्‍हें ही हाइब्र‍िड कहते हैं। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं क‍ि आपको खीरा खरीदते समय कैसे असली-नकली की पहचान करनी चाह‍िए? आइए जानते हैं-

how to identify hybrid cucumber (1)

खराब या इंजेक्‍शन वाले खीरे की पहचान कैसे करें?

  • अगर खीरा जरूरत से ज्यादा चमक रहा है और एकदम परफेक्ट दिख रहा है, तो थोड़ा सावधान रहें, क्‍योंक‍ि नेचुरल खीरे में हल्का-सा फर्क और दाग-धब्बे हो सकते हैं।
  • बहुत जल्दी बड़े किए गए खीरे नॉर्मल से थोड़े मोटे होते हैं। जो खीरे नॉर्मल तरीके से बड़े होते हैं, उनके साइज थोड़े छोटे होते हैं।
  • अगर खीरे का छिलका बहुत हार्ड या जरूरत से ज्यादा मुलायम लगे, तो ये संकेत हो सकता है क‍ि खीरे को इंजेक्‍शन लगाकर बड़ा क‍िया गया है। जबक‍ि फ्रेश खीरा कम हार्ड होता है।
  • अगर काटने पर अगर खीरा पानी-पानी लगे और स्वाद न आए, तो ये भी सही खीरा नहीं है। अच्छा खीरा खाने में हल्का मीठा और फ्रेश टेस्‍ट वाला लगता है ताे आप इसे आराम से खा सकती हैं।
  • अगर खीरे पर छोटे-छोटे छेद या निशान दिखें, तो उसे खरीदने से बचना चाह‍िए। ये भी इंजेक्शन वाला खीरा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं खा रहीं इंजेक्शन वाली लौकी? खरीदते समय इन 4 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान

खीरा खरीदते समय क्या ध्यान रखें?

  • हमेशा फ्रेश और हल्के हरे रंग का ही खीरा लें
  • बहुत ज्यादा बड़े या बहुत छोटे खीरे न लें
  • हाथ से दबाकर देख लें खीरा बहुत सॉफ्ट या बहुत हार्ड न हो

यह भी पढ़ें- लंच में बनाएं भरवां ककड़ी की सब्जी, आसान है रेसिपी

 

how to identify hybrid cucumber (2)

खीरा खाने से पहले क्या करें?

  • खीरे को अच्छी तरह पानी से धो लें
  • चाहें तो कुछ देर के लिए नमक वाले पानी में भिगो भी सकती हैं
  • छिलका हटाकर ही खीरा खाएं

यह भी पढ़ें- गर्मी में ठंडक देगी 'चना-खीरा चाट', नोट करें बनाने की दो खास रेसिपी

तो आप जब भी खीरा खरीदने जाएं तो ऊपर बताए गए तरीकों से असली और नकली खीरे की पहचान कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Coconut Buying Tips: नारियल पानी वाला है या मलाई वाला? दुकानदार के बताने से पहले खुद ऐसे करें पहचान, कभी नहीं खाएंगी धोखा

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।