फ्रूट्स फ्लाईज से पाना है छुटकारा? करें ये काम

किचन में खाने और गंदगी के कारण मक्खियां होने लगती हैं। फलों और सब्जियों पर मक्खियां मंडराने लगती हैं। इन छोटी मक्खियों को फ्रूट फ्लाइज कहा जाता है। दरअसरल इसका कारण फलों से निकलने वाली खुशबू है।
क्या आपके भी किचन में फ्रूट फ्लाइज हो गई हैं? फ्रूट फ्लाइज हाउसफुल से छोटी होती हैं। इनका रंग टैन से ब्लैक कलर तक, अलग-अलग होता है। फ्रूट फ्लाई ज्यादातर पकी, नमीदार और सड़े फलों के आसपास मंडराती हैं। आप इनसे छुटकारा पाना चाहती हैं, लेकिन कैसे यह समझ नहीं आ रहा। आज इस आर्टिकल में हम आपको फ्रूट फ्लाइज को होने से रोकने से लेकर इनसे निजात पाने का आसान तरीका बताएंगे।
एप्पल साइडर विनेगर से कैसे भगाएं मक्खियां?

एप्पल साइडर विनेगर सेहत से लेकर स्किन और बाल, दोनों के लिए फायदेमंद होता है। सेब के सिरका का उपयोग घर की सफाई में भी किया जा सकता है, क्योंकि इसमें एसिड पाया जाता है।
- एक स्प्रे बोतल में एप्पल साइडर विनेगर और डिश सोप डालें।
- बोतल को अच्छे से हिला लें, ताकि दोनों चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए।
- इस स्प्रे का छिड़काव पूरे किचन में करें।
- इसके अलावा, आप चाहें, तो एक बाउल में इन दोनों चीजों को रखकर खुला छोड़ सकती हैं। सिरका की खुशबू फ्लाइज को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं, जिससे वह मर जाएंगी।
कैसे बनाएं फ्रूट फ्लाई ट्रैप?
सिरका का उपयोग खाने से लेकर क्लीनिंग में मददगार है। इसलिए दाग-धब्बों से लेकर बदबू दूर करने के लिए सिरका का इस्तेमाल किया जाता है। फ्रूट फ्लाइज को भगाने के लिए इस तरह करें सिरका का उपयोग-
- फ्रूट फ्लाई को भगाने के लिए आपको सिरका और पके हुए फल का टुकड़ा चाहिए होगा।
- एक जार में थोड़ा-सा सिरका और पके फल का एक टुकड़ा डालें।
- अब जार के अंदर एक पेपर को कोन शेप में रोल करके डालें।
- पके हुए फल के टुकड़े और सिरका की खुशबू से फ्लाइज मर मर जाएंगी। (किचन सिंक को कैसे साफ करें)
इसे भी पढ़ें: किचन में आ रही है मक्खियां तो इन घरेलू नुस्खे से करें इनका सफाया
फ्रूट फ्लाइज से छुटकारा कैसे पाएं?

अगर आपके किचन में फ्रूट फ्लाइज ने आंतक मचा दिया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इनसे छुटकारा पाने के लिए आप यह नुस्खा आजमा सकती हैं-
- आपको सड़े या खुला खाना फेंकना नहीं है।
- इन्हें एक डिस्पोजेबल कंटेनर में डाल दें।
- कंटेनर को एक प्लास्टिक के रैप से कवर कर लें।
- पन्नी में छोटे-छोटे छेद कर लें।
- इस कंटेनर को उस जगह पर रखें, जहां फ्रूट फ्लाइज ज्यादा हों। (किचन को साफ कैसे रखें)
- ऐसा करने से मक्खियां खुशबू के जरिए कंटेनर में गिर जाएंगी।
इसे भी पढ़ें: किचन हमेशा रहेगा चमकता, अपनाएं दादी मां के ये देसी नुस्खे
फ्रूट फ्लाइज को कैसे भगाएं?
- एक डिस्पोजेबल कंटेर में पानी भर लें।
- अब इसमें कुछ चम्मच सिरका और चीनी डालकर, दोनों चीजों को मिक्स कर लें।
- आखिर में डिश सोप की कुछ बूंदें डालें और चम्मच की मदद से मिक्स करें।
क्या कपूर की मदद से भुनगों से निजात पाया जा सकता है?

कपूर का इस्तेमाल पूजा के अलावा घर के कई अन्य कामों में किया जाता है। कपूर की खुशबू बेहद स्ट्रॉन्ग होती है, जिसके कारण कीड़े-मकौड़े भाग जाते हैं। अगर आपके किचन में भुनगे हो गए हैं, तो इनसे निजात पाने के लिए आप कपूर का उपयोग कर सकती हैं-
- फ्रूट बास्केट और कूड़ेदान के पास कपूर रख दें।
- आप चाहें, तो कपूर को पीसकर किचन के कोनों में पाउडर के रूप में छिड़क सकती हैं।
फ्रूट फ्लाइज को होने से कैसे रोकें?
- आपको किचन में ज्यादा पके हुए फल नहीं रखने चाहिए। इससे फ्रूट फ्लाइज होने लगते हैं।
- फल और सब्जियों को फ्रिज में स्टोर करके रखें। इससे यह समस्या नहीं होगी।
- किचन में खुले में कूड़ा न फेंकें। साथ ही, रोजाना कूड़े को बाहर फेंकना सुनिश्चित करें।
- किचन में पानी को जमने न दें। अच्छे से साफ करें। पानी के कारण भी फ्रूट फ्लाइज होने लगते हैं।
इन चीजों की मदद से आप फ्रूट फ्लाइज से छुटकारा पा सकती हैं।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।