पीले पड़े गंदे लकड़ी के चम्मच को करना है साफ, तो इन तरीकों को अपनाएं

आजकल अधिकतर घरों में लोग नॉन स्टीक पैन, कड़ाही और तवा का उपयोग कर रहे हैं। बता दें कि नॉन स्टीक पैन, कड़ाही और तवा के लिए स्टील या लोहे के चम्मच का उपयोग नहीं किया जाता है। नॉन स्टिक तवा या कड़ाही पर लोहे या स्टील के चम्मच का उपयोग करने से स्क्रैच आने लगते हैं और लगातार इस्तेमाल से नॉन स्टिक पैन या कड़ाही की पॉलिश भी खराब हो जाती है। इसलिए लोग वुडन स्पैचुला का इस्तेमाल करते हैं।
वुडन स्पैचुला के इस्तेमाल से नॉनस्टिक पैन या तवा पर किसी तरह की स्क्रेच नहीं पड़ते। लेकिन लकड़ी के चम्मच स्टील या लोहे जितना चिकना नहीं होता है, इसलिए खाने के तेल मसाले आसानी से स्पैचुला पर चिपक जाता है। ऐसे में स्पैचुला की सफाई साधारण डिशवॉश से साफ करना आसानी नहीं है। इसलिए आज के इस लेख में हम आपके साथ स्पैचुला को अच्छे से डीप क्लीन करने के टिप्स बताएंगे। इन टिप्स की मदद से आप बहुत आसानी से स्पैटुला की सफाई कर सकते हैं।
वुडन स्पैचुला को साफ करने के लिए जरूरी सामग्री

- 2-कास्टिक सोडा
- ब्लीच
- डिशवाश बार या जेल
- स्क्रबर
- गर्म पानी
कैसे करें वुडन स्पैचुला की सफाई

- वुडन स्पैचुला को साफ करने के लिए एक बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रखें।
- बर्तन इतना बड़ा हो कि लकड़ी के सारे चम्मच आराम से उसमें डूब जाए।
- पानी में उबाल आने के बाद उसमें एक से दो चम्मच ब्लीच लिक्विड डालें।
- अब 2 चम्मच कास्टिक सोडा डालकर पानी को गर्म होने दें।
- पानी अच्छे से गर्म हो जाए तो चम्मच डालकर बर्तन को ढक दें।
- अब स्पैचुला को 5-10 मिनट के लिए उबाल लें और आंच बंद कर पानी को ठंडा होने दें।
- पानी ठंडा हो जाए तो स्क्रबर में डिशवॉश जेल या साबुन लगाकर लकड़ी के चम्मच पर लगाकर साफ करें।
- चम्मच को अच्छे साफ करें और पानी से धोकर पहले कपड़े से पोंछ लें और धूप में सुखा लें।
- लकड़ी के बर्तन या चम्मच ज्यादा देर तक पानी में रहेंगे, तो ये जल्दी सड़कर टूट सकते हैं।
- लकड़ी के चम्मच को ज्यादा देर तक पानी में न रखें, साथ ही धूप में जरूर सुखाएं।
- ब्लीच और कास्टिक सोडा सफाई के लिए बेस्ट सामग्री है, इससे आप कपड़े से लेकर टाइल्स और बर्तन तक किसी भी गंदी और चिपचिपी चीजों की सफाई (चिपचिपी किचन की सफाई कैसे करें) बहुत आसानी से कम समय में कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: किचन के एग्जॉस्ट को मिनटों में साफ कर देगा ये स्प्रे, घर पर यूं करें तैयार
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।