Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

गोभी को काटने के आसान ट्रिक्स, चुटकियों में हो जाएगा काम

अगर आपको गोभी काटने में परेशानी होती है, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि हम आपके साथ कुछ ऐसे हैक्स साझा कर रहे हैं, जिनसे गोभी को मिनटों में काटा जा सकता है।&nbsp;&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-03-04, 12:33 IST
how to cut perfect cabbage in hindi

पत्तागोभी एक ऐसी सब्जी है जिससे न सिर्फ सब्जी बनाई जाती है, बल्कि सलाद या स्टाफिंग के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। पत्ता गोभी से कई तरह के स्नैक्स भी बनाए जाते हैं जैसे- चाऊमीन, मोमोज या बर्गर। इस मौसम में पत्ता गोभी ज्यादा मात्रा में भी खाई जाती है, इसलिए मार्केट में इसकी भरमार होती है। 

यह सब्जी जितनी स्वादिष्ट होती है, उतना ही इसे काटना मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हरे पत्तेदार सब्जियों में मिट्टी और कीड़े ज्यादा होते हैं। इसलिए इसे काटने से पहले कम से कम 5 से 6 बार ठंडे पानी से धोने की सलाह दी जाती है। 

एक तो वैसे ही ठंडा का मौसम और ऊपर से सब्जियों को धोना और काटना बहुत मुश्किल काम होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से बहुत ही कम टाइम में पत्ता गोभी को काटा जा सकता है, बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा। 

काटने से पहले करें ये काम 

cabbage cutting hacks

पत्ता गोभी को धोने के लिए सबसे जरूरी स्टेप है कि आप अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह से धोएं और साफ करें। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आपके हाथों में पहले से ही कोई बैक्टीरिया लगे हुए हैं, तो वह आपके पत्ता गोभी में भी लग सकते हैं। (पत्ता गोभी से बनाएं ये दो मजेदार रेसिपीज)

इसलिए पत्ता गोभी को धोने से पहले या काटने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं और बैक्टीरिया को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ट्रांसफर होने से रोकें।

इसे जरूर पढ़ें- बस 1 चम्मच घोल से साफ होगा किचन का चिपचिपा स्लैब, कीड़े भी नहीं भिनभनाएंगे

पत्ता गोभी धोने का तरीका

  • पत्ता गोभी को वॉश करने के लिए एक बर्तन में थोड़ा पानी लें और उसमें एक टीस्पून बेकिंग सोडा डाल दें।
  • इस पानी में पत्ता गोभी को डुबोकर 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद, पत्ता गोभी को सादे पानी से धोएं और सुखाने के लिए रख दें।
  • अब बारी आती है पत्ता गोभी को काटने की, आप पत्ता गोभी को जैसा चाहे काट लें। फिर अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें।
  • बस हो गया आपका पत्ता गोभी साफ, अब आप पत्ता गोभी बना सकते हैं। 

घर वाले चाकू का करें इस्तेमाल 

Cabbage cutting hacks ()

  • घर वाले चाकू से पत्ता गोभी काटने के लिए आप सबसे पहले ऊपरी हिस्सा निकालें।
  • फिर बीच से दो हिस्से करें और चाकू की मदद से काट लें। 
  • अब आप चारों भागों को अलग-अलग करके चाकू से काट सकते हैं।   

पत्ता गोभी को कर सकते हैं कद्दूकस

  • आप पत्ता गोभी काटने के लिए कद्दूकस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। 
  • कद्दूकस में अगर छोटे छेद हैं, तो पत्ता गोभी छोटे आकार में कटेगी।
  • अगर बड़े छेद है तो इसका आकार कुछ बड़ा हो जाएगा। 
  • मगर आपको इस विधि से एक पत्ता गोभी काटने में 5 मिनट से भी कम समय लगेगा।   

काम आएगी यह ट्रिक  

cabbage cutting tips

यह ट्रिक आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। इसमें आपको बस ग्लास की जरूरत होगी। स्टील के ग्लास की मदद से पत्ता गोभी को मिनटों में काट कर सकते हैं। एक ऐसे स्टील के ग्‍लास की जरूरत होगी जिसके किनारे शार्प हों।

  • अब आप पत्ता गोभी की स्‍टेम चाकू की मदद से हटा लें।
  • ऊपर के कुछ पत्ते, जो खराब और खाने लायक नहीं नजर आ रहे हैं, उन्हें भी हटा लें।
  • इसके बाद, हाथों को तेजी से चलाते हुए पूरी पत्ता गोभी काट लें।
  • इस तरह से पत्ता गोभी काटने में आपको मात्र 5 मिनट का समय ही लगेगा। मगर यह तरीका लंबे आकार में पत्ता गोभी काटने के लिए बेस्‍ट है।  

इसे जरूर पढ़ें- फ्रीजर में जम रही है ज्यादा बर्फ तो इन टिप्स से करें ठीक, मिनटों में होगी परेशानी दूर

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • कई लोग पत्ता गोभी से पेस्टीसाइड्स को हटाने के लिए साबुन के पानी का इस्तेमाल करते हैं। 
  • आप पत्ता गोभी को साफ करने के लिए नेचुरल फ्रूट एंड वेजिटेबल क्लीनर का भी उपयोग कर सकते हैं।
  • फिटकरी वाले पानी को भी पत्ता गोभी से पेस्टीसाइड्स को दूर करने के लिए बेस्ट माना जाता है।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।   

Image Credit- (@Freepik)  

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।