तेल और घी के जिद्दी दागों का परमानेंट इलाज, इन घरेलू चीजों से बिना मेहनत साफ होंगे कांच के कंटेनर

कांच के कंटेनरों से तेल, घी या अचार के जिद्दी दाग हटाने के लिए घरेलू उपाय बताए गए हैं। बेकिंग सोडा, सिरका और गुनगुने पानी का उपयोग करके इन्हें आसानी से चमकाया जा सकता है।
Updated:- 2026-06-02, 17:34 IST
image

रसोई को व्यवस्थित रखने के लिए कांच के कंटेनरों का यूज सबसे अच्छा है, लेकिन जब इनमें महीनों तक तेल, घी या अचार रखा जाता है, तो ये अंदर से बेहद चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में साधारण डिशवॉश लिक्विड चिकनाई पूरी तरह नहीं निकलती और कांच धुंधला दिखने लगता है। कई बार लोग इन्हें साफ करने के चक्कर में स्क्रैच डाल देते हैं, लेकिन फिक्र की कोई बात नहीं है, रसोई में ही मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से आप इन जिद्दी दागों को बिना ज्यादा मेहनत के मिनटों में चमका सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कांच के कंटेनर चमकाने के 5 आसान स्टेप्स क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

1 - 2026-06-02T171409.501

कांच के कंटेनर चमकाने के स्टेप्स क्या हैं?

सबसे पहले कंटेनर में बचा हुआ तेल या घी पूरी तरह निकाल लें। अब जार को आधा गुनगुने पानी से भरें। बता दें कि गरम पानी चिकनाई को कम कर सकता है।

इस गुनगुने पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा और कुछ बूंदें डिशवॉशिंग लिक्विड की डालें। बेकिंग सोडा एक बेहतरीन नेचुरल क्लीनर है जो कांच को नुकसान पहुंचाए बिना तेल को काटता है।

इसे भी पढ़ें -Kadhai Corners Cleaning Tips: कड़ाही की तली तो चमक गई पर किनारे रह गए काले? आजमाएं ये 3 कारगर तरीके

अगर कंटेनर से तेल की महक या अचार की जिद्दी गंध आ रही है, तो इस मिश्रण में दो चम्मच सफेद सिरका मिला दें। अब जार का ढक्कन बंद करके उसे अच्छी तरह से हिलाएं, फिर 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

2 - 2026-06-02T171406.253

10 मिनट बाद पानी को फेंक दें। अब एक मुलायम स्पंज की मदद से जार को अंदर और बाहर से हल्के हाथों से रगड़ें। जिद्दी कोनों को साफ करने के लिए आप बोतल साफ करने वाले ब्रश का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

अंत में कंटेनर को साफ और नॉर्मल पानी से अच्छी तरह धो लें। धोने के बाद इसे किसी साफ सूती कपड़े से पोंछ लें।

नोट - चिकनाई साफ करने के लिए पानी हमेशा गुनगुना या हल्का गर्म ही लें। सीधे खौलता हुआ उबलता पानी डालने से कांच का कंटेनर तड़क या टूट सकता है।

इसे भी पढ़ें -Kitchen Chimney Cleaning: बिना रगड़े नई जैसी चमक उठेगी रसोई की चिमनी, बस आजमाएं ये आसान देसी हैक्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।