Kadhai Corners Cleaning Tips: कड़ाही की तली तो चमक गई पर किनारे रह गए काले? आजमाएं ये 3 कारगर तरीके

अक्सर घर के किचन में कड़ाही का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। डीप फ्राइंग, सब्जी बनाने या हलवा भूनने की वजह से कड़ाही की तली के साथ-साथ उसके किनारे भी धीरे-धीरे काले पड़ने लगते हैं। अगर आपकी कड़ाही के किनारे या हैंडल पर गंदगी जमा हो गई है, तो नीचे लेख में इसे साफ करने के 3 तरीके।
Updated:- 2026-06-02, 13:55 IST
How can I clean a badly burnt kadhai

Utensils Cleaning Hacks: कड़ाही का इस्तेमाल रसोई में रोजाना होता है। फिर चाहे पूड़ी तलना हो, सब्जी बनाना हो या फिर हलवा। हर दिन इस्तेमाल होने के कारण कड़ाही की तली और किनारे पर तेल और मसाले के दाग जमा होने लगते हैं, जिन्हें अगर रोजाना अच्छे से साफ न किया जाए, तो धीरे-धीरे यह काले पड़ जाते हैं। जिद्दी और काले दाग न केवल इसे गंदा दिखाते हैं बल्कि खाने बनाने का भी मन नहीं करता है। अब ऐसे में लोग इसे चाकू से इस गंदगी को हटाने का काम करते हैं, लेकिन इससे से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता है और चोट लगने का भी खतरा रहता है।

अगर आपके किचन की कड़ाही के किनारे पर भी काली परत जमा है, तो आप नीचे लेख में बताया गए 5 आसान और घरेलू तरीके से कड़ाही के किनारे नए जैसे चमका सकती हैं।

सफेद सिरका और गर्म पानी का इस्तेमाल

best-hot-water-hacks (1)

अगर कड़ाही के किनारों पर तेल और मसाले की मोटी चिपचिपी परत जम गई है, तो सफेद सिरका आपकी मदद कर सकता है। नीचे पढ़ें इस्तेमाल करने का तरीका-

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी उबलने के लिए रखें।
  • अब उबलते पानी में आधा कप सिरका और दो चम्मच डिशवॉश लिक्विड डाल दें।
  • अब गंदी कड़ाही को इस गरम पानी में 20-30 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
  • गरम पानी और सिरके के मेल से कोनों में जमी सख्त चिकनाई को हटाने का काम करता है।
  • इसके बाद कड़ाही को पानी से निकालें और स्टील के जूने से हल्का सा रगड़कर साफ पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें- बर्तनों की चिकनाई, जला हुआ हिस्सा चुटकियों में होगा साफ... काम आएगा चावल का पानी

नमक और डिटर्जेंट पाउडर का करें इस्तेमाल

how-to-use-caustic-soda-for-cleaning-utensils

कपड़े धोने वाला डिटर्जेंट पाउडर केवल कपड़ों के दाग ही नहीं, बल्कि बर्तनों की कालिख हटाने में भी बहुत कारगर है। नीचे जानें इस्तेमाल करने का प्रोसेस-

  • कड़ाही के काले कोनों को चमकाने के लिए कटोरी में चम्मच डिटर्जेंट पाउडर में एक चम्मच सफेद नमक मिलाएं।
  • अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को कड़ाही के सभी काले किनारों पर अच्छी तरह लगाकर आधा घंटा के लिए छोड़ दें।
  • तय समय के बाद बर्तन धोने वाले स्क्रबर से कोनों को रगड़ें, कड़ाही बिल्कुल साफ हो जाएगी।

इमली का पानी करेगा कड़ाही के किनारों को साफ

clean-black-layer-at-the-bottom-of-pan-with-sugar-trick-1764061917636

अगर एल्युमिनियम की कड़ाही के किनारे पर गंदगी जमा हो गई है, तो आप इमली वाला नुस्खा अपना सकती हैं। जानें साफ करने का प्रोसेस-

  • थोड़ी सी इमली को एक कप पानी में भिगोकर उसका गाढ़ा पल्प निकाल लें।
  • अब इस इमली के पल्प को कड़ाही के किनारों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • अगर इमली न हो, तो बाजार में मिलने वाले नींबू का पाउडर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • खटास के कारण जमी काली परत और जंग ढीली हो जाती है।
  • इसके बाद कड़ाही को स्टील स्क्रबर से रगड़कर धो लें, वह चमकने लगेगी।

इसे भी पढ़ें- नॉनस्टिक बर्तन के तले या बैक साइड में जम गई है गंदगी और चिकनाई, तो इस तरह से करें साफ

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।