Kitchen Tiles Cleaning: रसोई की चिपचिपी टाइल्स को 1 रुपये के शैंपू से साफ करने के हैक्स जानें

Tips to Clean Kitchen Tiles: रसोई में खाने बनाते वक्त तेल और घी का इस्तेमाल किया जाता है, जिस वजह से टाइल्स अक्सर गंदी हो जाती हैं। शुरुआत में टाइल्स पर हल्के निशान लगते हैं, लेकिन धीरे-धीरे से निशान जिद्दी हो जाते हैं। ऐसे में लोग घंटों की मेहनत के बाद भी रसोई की टाइल्स को साफ नहीं कर पाते हैं। इस आर्टिकल में जानें किचन की टाइल्स साफ करने के आसान हैक्स।
रसोई की गंदी टाइल्स को शैंपू से करें साफ

- रसोई की टाइल्स को शैंपू से साफ करने के लिए आपको बस 1 बाउल पानी लेना है और उसमें पूरा पाउच डाल देना है। अब शैंपू को पानी में अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब आपको एक स्कब्र लेना है और उसकी मदद से टाइल्स पर लिक्विड को लगा देना है। 5-10 मिनट के बाद स्क्रब को दोबारा लिक्विड में डीप करें और उससे टाइल्स को साफ करें। इस ट्रिक की मदद से टाइल्स पर लगी चिपचिपाहट आसानी से हट जाती है।
इसे भी पढ़ेंः घर की गंदी टाइल्स को करना है आसानी से साफ तो ऐसे करें ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल
शैंपू और बेकिंग सोडा से साफ करें रसोई की टाइल्स
रसोई की टाइल्स को आप शैंपू और बेकिंड सोडा के घोल से भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस 1 बाउल पानी लेना है और उसमें 1 शैंपू का पाउच और 1 चम्मच बेकिंग सोडा मिला देना है। अगर रसोई की टाइल्स पर बहुत ज्यादा जिद्दी दाग लगे हों तो आप इस घोल में 2 चम्मच सिरका भी मिला सकते हैं।
रसोई को साफ रखने के लिए क्या करें?
- सही यह रहेगा कि आप रसोई की टाइल्स को समय-समय पर साफ करते रहें। अगर आप हफ्ते में 2 बार टाइल्स को अच्छे से साफ करेंगे, तो कभी भी टाइल्स काली नहीं होंगी।
- आपक बस हर तीन दिन बाद सिर्फ पानी में शैंपू डालकर घोल तैयार करना है और उसमें कपड़ा गीला करते टाइल्स पर रब करना है।
रसोई की इन चीजों को कर सकते हैं शैंपू से साफ

आप सिर्फ टाइल्स को ही नहीं रसोई के फर्श, गैस, स्लैब और दीवारों को भी शैंपू की मदद से भी साफ कर सकते हैं। सिर्फ पानी से सफाई करने पर दाग नहीं जाते हैं, जबकि शैंपू की मदद से आपकी रसोई आसानी से चमक जाएगी।
इसे भी पढ़ेंः किचन की टाइल्स को इन चीजों से कभी ना करें साफ
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।