लाल मिर्च पाउडर में लग गया है मोटा जाला? जानें कीड़ों से बचाने के उपाय

How To Avoid Insects in Red Chilli Powder: सब्जी में स्वाद बढ़ाना हो या फिर हरी मिर्च को रिप्लेस करना हो, तो अधिकतर लोग लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। अब ऐसे में राशन के साथ मिर्च पाउडर का 1 किलो वाला पैकेट खरीद कर ले आते हैं ताकि बार-बार बाजार न जाना पड़े, लेकिन इसमें एक समस्या जो अक्सर देखने को मिलती है वह है लंबे समय से रखे रहने के कारण पाउडर में मोटा जाला और छोटे-छोटे कीड़े पड़ना। साथ ही लाल से इसका रंग भूरा होने लगता है।
अगर आपके घर में लाल मिर्च पाउडर इस्तेमाल होता है और ऐसे में आप इसे ढेर सारा खरीद लाती हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां आज हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इसे सालों-साल तक सुरक्षित रखने में मदद करेंगे।
लाल मिर्च पाउडर क्यों खराब होता है?
लाल मिर्च पाउडर खराब होने के पीछे का मुख्य कारण हवा और नमी होता है। इनके संपर्क में आने से उसमें ऑक्सीकरण शुरू हो जाता है। इस परेशानी से बचने के लिए मिर्च पाउडर में मीठा तेल मिला सकती हैं। हालांकि इसके लिए इन दोनों को सही मात्रा में मिलना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें- Homemade Sabzi Masala: एक बार बनाकर स्टोर करें ये 7 मसाले, हर खाने में आएगा 5 स्टार होटल जैसा स्वाद
लाल मिर्च पाउडर में तेल मिलाने से क्या होता है?
लाल मिर्च पाउडर में अगर आप तेल मिलाती हैं, तो यह सुरक्षित रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि तेल मिर्च पर एक प्रेक्टिव लेयर बना देता है। यह लेयर मिर्च को हवा और नमी के सीधे संपर्क से आने रोकती है, जिससे ऑक्सीकरण की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। यह तरीका मिर्च पाउडर के रंग और खुशबू दोनों को बरकरार रखने में मदद करता है।
लाल मिर्च पाउडर को सेफ रखने के लिए कितना मिलाएं तेल?
लाल मिर्च पाउडर अगर आप 1 किलो लेती हैं, तो उसमें 250 ग्राम तेल मिलाएं। इसके लिए आप रिफाइंड या फिर मूंगफली का तेल इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए मिर्च पाउडर को बड़े बर्तन में निकालें फिर इसमें तेल डालकर मिक्स करें।

लाल मिर्च पाउडर तेल मिलाने के बाद कैसे स्टोर करें?
तेल मिलाने के बाद लाल मिर्च पाउडर को एयर टाइट कंटेनर में रखें। इसके लिए कांच या मोटे प्लास्टिक के डिब्बे के अंदर पॉलीथिन लगाएं। अब इसमें मिर्च पाउडर को डालकर डिब्बा बंद करें। मिर्च पाउडर को गैस स्टोव और धूप आने वाली जगह पर बिल्कुल न रखें। इसे हमेशा अच्छी जगह ठंडी और सूखी जगह पर रखें।
लाल मिर्च पाउडर में अगर जाले जैसी गांठें दिखने लगे तो क्या करें?
लाल मिर्च पाउडर अगर बहुत लंबे समय से स्टोर करके रखा है और अब उसमें जाले जैसी गांठे दिख रही हैं, तो इसका मतलब वह खराब होने के कगार पर आ गया है। अगर गांठें बहुत ज्यादा हैं, तो पाउडर को फेंक दें। अगर कहीं-कहीं यह दिक्कत है, तो पाउडर को छानकर अलग करें। फिर इसे इन डायरेक्ट धूप में कुछ घंटे रखें ताकि जो नमी हो वह दूर हो जाए।
इसे भी पढ़ें- तड़का, छौंक और बघार; कहीं आप भी तो तीनों को नहीं समझती एक? जानें अंतर
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।