इस एक चीज से साफ करें गंदा मिक्सर ग्राइंडर

किचन को साफ रखना मुश्किल काम है। इससे ज्यादा किचन के सामान को साफ रखने में परेशानी आती है। मसाले से लेकर सब्जी को पीसने के लिए पहले सिल बट्टे का इस्तेमाल किया जाता था। अब इसके बजाय मिक्सर ग्राइंडर का उपयोग होता है।
यह कहा जा सकता है कि हर दूसरे दिन मिक्सर का इस्तेमाल करना पड़ता है। कभी ओवरलोडिंग के कारण मिक्सी पर मसाला गिर जाता है, तो कभी चटनी फैल जाती है। मिक्सर ग्राइंडर पर लगे दाग से लेकर गंदगी तक को साफ करने के लिए आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
क्लीनिंग के लिए बोरेक्स पाउडर का उपयोग करना फायदेमंद है। यह पाउडर एक असरदार घरेलू उपाय। आज इस आर्टिकल में हम आपको मिक्सर ग्राइंडर को साफ करने से लेकर दाग रहित बनाए रखने का तरीका बताएंगे।
बोरेक्स पाउडर से कैसे साफ करें मिक्सर ग्राइंडर

बोरेक्स पाउडर का इस्तेमाल क्लीनिंग के लिए किया जाता है। यह पाउडर दाग से लेकर जंग तक की सफाई में काम आता है। अगर आपका मिक्सर ग्राइंडर गंदा हो गया है, तो आप बोरेक्स पाउडर की मदद से आसानी से इसे साफ कर सकती हैं। सफाई के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
- एक बाउल में 2-3 चम्मच बोरेक्स पाउडर डालें।
- अब इसमें थोड़ा-सा गुनगुना पानी डालें।
- दोनों चीजों को मिक्स करके गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- इस पेस्ट को एक ब्रश की मदद से मिक्सर और ग्राइंडर पर लगाएं।
- ब्रश से ग्राइंडर और मिक्सर को रगड़ लें।
- कुछ देर बाद एक साफ गीले कपड़े से दोनों चीजों को पोंछ लें।
- इस पेस्ट के उपयोग से ग्राइंडर एकदम साफ हो जाएगा।
मिक्सर पर लगे दाग को कैसे हटाएं?

स्टील के मिक्सचर पर पानी के कारण जंग लग जाता है। जंग के दाग को हटाने के लिए बोरेक्स पाउडर असरदार घरेलू उपाय है। बोरेक्स पाउडर में केमिकल होता है, जिससे दाग आसानी से हट जाता है। मिक्सर पर लगे दाग को हटाने के लिए यह तरीका आजमाएं-
- 2 चम्मच बोरेक्स पाउडर में थोड़ा सा हाइड्रोडजन पेरॉक्साइड डालें।
- दोनों चीजों को मिलाकर इसका मिश्रण बना लें।
- इस मिक्सर का उपयोग दाग हटाने के लिए किया जा सकता है। (किचन सिंक को साफ कैसे करें)
- मिक्सर पर जहां दाग लगा है, वहां पर यह पेस्ट लगाएं।
- मिक्सर पर पेस्ट को कुछ देर रगड़ें।
- आखिर में मिक्सर को पानी से धोकर साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: ग्राइंडर मिक्सर के दागों को इन 2 तरीकों से करें साफ
मिक्सर ग्राइंडर को साफ करने का आसान तरीका
मिक्सर और ग्राइंडर को साफ करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी। आप बोरेक्स पाउडर के इस्तेमाल से यह मुश्किल काम आसान कर सकती हैं। मिक्सर ग्राइंडर को चमकदार बनाने के लिए ऐसे करें बोरेक्स पाउडर का उपयोग-
- एक छोटी कटोरी में 2 चम्मच बोरेक्स पाउडर के साथ नींबू का रस और सिरका डालें। (एल्युमीनियम बर्तनों को साफ कैसे करें)
- इन तीनों का मिश्रण क्लीनिंग के लिए असरदार है।
- इस पेस्ट को मिक्सर ग्राइंडर पर लगाएं और सुखने के लिए छोड़ दें।
- अंत में पानी से मिक्सर को साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें: किचन हमेशा रहेगा चमकता, अपनाएं दादी मां के ये देसी नुस्खे
मिक्सर ग्राइंडर को साफ करने के लिए ये तरीका आजमाएं ।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।