herzindagi
image

Kitchen Hacks: किचन के सिंक की गंदी जाली को हाथ से छूने का नहीं करता है मन, जानें बिना हाथ लगाए कैसे कर सकती हैं साफ

जाली की सफाई के दौरान कई बार खाने के छोटे कण इतने मजबूती से फंस जाते हैं कि उन्हें छुड़ाने के लिए आप नई-नई तरकीबें खोजने लगते हैं। हालांकि, अगर आप रोज जाली साफ नहीं करती हैं, तो यह समस्या और भी ज्यादा बड़ी हो जाती है।
Editorial
Updated:- 2025-09-15, 17:35 IST

कई लोग कहते हैं कि बर्तन धोना आसान है, लेकिन जिस दिन सिंक की जाली की सफाई की बात आ जाती है, उन्हें काम सबसे ज्यादा मुश्किल लगता है। जाली का काम होता है कि बड़े-बड़े खाने के टुकड़े या बचा हुआ फूड पानी के साथ ड्रेनेज पाइप में न जाए और पाइप चोक न हो। यही कारण है कि बर्तन धोने के बाद अंत में थोड़ा-बहुत बचा खाना उसी जाली में जाकर फंस जाता है। अगर आप उसे रोज साफ नहीं करेंगी, तो धीरे-धीरे यह जमा होते जाता है और एक दिन आता है कि इसमें पानी फंसने लग जाता है। इसलिए, अधिकतर लोग बर्तन धोने के बाद तुरंत ही इसे साफ करने का सोचते हैं। अगर आपको किचन की जाली साफ करना एक भारी काम लगता है, तो इसके लिए हम कुछ आसान उपाय लेकर आए हैं। इससे आपको जाली साफ करना मुश्किल नहीं लगेगा।

किचन के सिंक जाली की सफाई कैसे करें

  • अगर आप हाथ लगाए बिना जाली साफ करना चाहती हैं, तो बेहतर है कि आप इसे किली छोटे ब्रश से साफ करें।
  • अक्सर लोग कपड़े धोने वाले ब्रश से जाली की सफाई करते हैं, लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है।
  • आप टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं, अगर घर में कोई खराब टूथब्रश है, तो इससे सफाई करें।
  • इससे न ही जाली में आपका हाथ लगेगा और न ही आपको किसी तरह की परेशानी होगी।

इसे भी पढे़ं- Blockage Removal: किचन सिंक में जम रहा है पानी, तो करें बस ये आसान उपाय

Kitchen Hacks

किचन के सिंक की गंदी जाली से कचरा कैसे साफ करे

  • ब्रश से कई बार कचरा साफ करने में दिक्कत होती है। अगर पाइप में अंदर की तरफ गंदगी है, तो ब्रश से साफ नहीं किया जा सकता।
  • अगर आप जाली के साथ-साथ पाइप में फंसी गंदगी भी साफ करना चाहती हैं, तो आप किसी लकड़ी की मदद से इसे साफ करें।
  • इसके लिए आप किसी लकड़ी में आगे की तरफ कपड़ा बांधे, इसके बाद आप इसे किचन की सिंक की पाइप में डालें।
  • इससे पाइप के अंदर की गंदगी भी साफ होगा और जाली में पानी भी नहीं फंसेगा।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- बाथरूम में रुकता है पानी तो डालें बस ये एक चीज, परेशानियां पल भर में हो जाएंगी दूर

how to clean dirty kitchen sink strainer easily without touching it

सिंक की गंदी जाली से कचरा कैसे निकालें?

  • कई बार आपने देखा होगा की जाली साफ होती है, लेकिन फिर में पाइप में पानी नहीं जाता।
  • इसकी वजह से सिंक में पानी जमा होता रहता है, जिससे बर्तन धोने में परेशानी होती है।
  • इसके लिए आपको नीचे जाली के अंदर की सफाई करनी होगी।
  • इसके लिए आप इसमें गर्म पानी डाल सकती हैं।
  • आप प्लास्टिक की पाइप को सिकं से अलग कर दें।
  • इसके बाद आप अपना शरीर दूर रखें, क्योंकि जब आप पानी डालेंगी तो पाइप नहीं लगे होने की वजह से पैर जल सकते हैं।
  • जब आप गर्म पानी डालेंगी, तो जाली में अंदर की तरफ फंसा कचरा साफ हो जाएगा।
  • यह किचन सिंक ठीक करने का अच्छा तरीका है।

kitchen

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।