गंदे और चिपचिपे चूल्हे को शीशे जैसा चमकाने के लिए ये तरीके आजमाएं

गैस स्टोव पर रोजाना कई बार खाना बनता है, जिसके कारण यह आसानी से गंदा हो जाता है। गैस स्टोव पर चाय से लेकर तेल के दाग लग जाते हैं। स्टोव को शीशे जैसा चमकाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको गंदे और चिपचिपे गैस स्टोव को साफ करने के आसान तरीके बताएंगे।
गैस स्टोव को साफ करने के लिए क्लीनर कैसे बनाएं?
गंदे गैस स्टोव को साफ करने के लिए आप क्लीनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बाजार में महंगे क्लीनर मिलते हैं। आप चाहें, तो कुछ चीजों की मदद से घर पर ही क्लीनर बना सकती हैं।
- एक स्प्रे बोतल में आधा पानी, आधा सिरका और 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
- बोतल को अच्छे से शेक कर लें, ताकि सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाए।
- लीजिए तैयार है आपका गैस स्टोव को साफ करने के लिए क्लीनर।
- गंदे गैस स्टोव को साफ करने के लिए इस स्प्रे को छिड़कें।
- अब इसे कुछ देर अब्जॉर्ब होने के लिए छोड़ दें।
- 10-15 मिनट बाद स्पॉन्ज की मदद से स्टोव को साफ कर लें।
- आखिर में गीले साफ कपड़े से गैस को पोंछ लें।
- इस होममेड क्लीनर की मदद से चिपचिपा स्टोव आसानी से साफ हो जाएगा।
चिपचिपे गैस स्टोव को साफ कैसे करें?
तेल के दाग के कारण गैस स्टोव चिपचिपा हो जाता है। तेल पर गंदगी जम जाती है, जिससे गैस स्टोव ज्यादा गंदा हो जाता है। गंदे गैस को साफ करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इस आसान घरेलू उपाय से गैस स्टोव को शीशे जितना चमका सकती हैं।
अमोनिया पाउडर क्लीनिंग के बेहद काम आता है। इस पाउडर की मदद से आप टाइल्स से लेकर जंग तक हटा सकती हैं। अमोनिया पाउडर से गैस स्टोव को साफ करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें-
- गैस स्टोव को साफ करने के लिए अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल करें।
- अमोनिया पाउडर में गुनगुना पानी डालें, ताकि यह गाढ़े पेस्ट में बदल जाए। (किचन सिंक को कैसे साफ करें)
- अब इस पेस्ट को ब्रश की मदद से पूरे गैस पर लगाएं।
- ब्रश से ही कुछ देर पेस्ट को गैस पर रब करें।
- करीब आधे घंटे बाद गीले साफ कपड़े से गैस स्टोव को पोंछ लें।
इसे भी पढ़ें: Kitchen Hacks: गैस चूल्हे को साफ करने के लिए अपनाएं यह 5 आसान घरेलू टिप्स
गैस स्टोव पर लगे दाग को कैसे हटाएं?
खाने में नमक का इस्तेमाल किया जाता है। नमक क्लीनिंग के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है। नमक की मदद से कीडे़-मकोड़े मर जाते हैं। इसके अलावा, दाग को हटाने के लिए भी नमक फायदेमंद है। क्या आपका गैस स्टोव गंदा हो गया है, तो इसे साफ करने के लिए नमक का उपयोग किया जा सकता है। (नमक को नमी से बचाने के हैक्स)
- गैस स्टोव पर नमक छिड़कें।
- अब एक नींबू को टुकड़ों में काट लें।
- नींबू से नमक को गैस स्टोव पर रगड़ें।
- आखिर में स्पॉन्ज और डिश सोप की मदद से स्टोव को साफ करें।
इसे भी पढ़ें: किचन टिप्स: सिर्फ 2 मिनट में गैस बर्नर को साफ करने के आसान टिप्स
इन बातों का रखें ध्यान
- कोशिश करें कि हर इस्तेमाल के बाद गैस को साफ करें। कम से कम गीले कपड़े से एक बार गैस को पोंछ लें।
- गैस पर चाय गिर जाती है, जिसके कारण पूरा स्टोव गंदा हो जाता है। चाय पत्ती चिपक जाती है। इसलिए गैस को तुरंत साफ करना चाहिए।
स्टोव को साफ करने के लिए आप इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।