इस तरह करें किचन सिंक को साफ और डिसइंफेक्ट

किचन सिंक को साफ करने के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं है। इसके बजाय, आप सिरका जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2023-09-28, 20:04 IST
tips to clean and disinfect kitchen sink in hindi

पूरे किचन को साफ करना काफी मुश्किल काम है। खासतौर पर किचन सिंक को साफ रखना जरूरी होता है। सिंक आसानी से गंदा हो जाता है,क्योंकि इसमें बर्तन को साफ किया जाता है। यह कहा जा सकता है कि गंदे सिंक के कारण पूरा किचन गंदा नजर आता है।

अक्सर महिलाएं सिंक को साफ करती हैं, लेकिन डिसइंफेक्ट नहीं। किचन सिंक पर भी कीटाणु पनपते हैं, जिसके कारण आप बीमार पड़ सकते हैं। डिसइंफेक्ट करने के लिए बाजार में मिलने वाले स्प्रे के बजाय आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

किचन सिंक को साफ और डिसइंफेक्ट कैसे करें?

how to clean and disinfect sink
किचन सिंक को साफ और डिसइंफेक्ट करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं। बेकिंग सोडा क्लीनिंग के लिए बेहद फायदेमंद है। साफ और डिसइंफेक्ट करने के लिए इस तरह करें बेकिंग सोडा का उपयोग-

  • एक स्प्रे बोतल में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। 
  • अब इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें, ताकि यह लिक्विड फॉर्म में बदल जाए। 
  • अब इसे सिंक पर छिड़के लें।  
  • स्पॉन्ज की मदद से किचन सिंक को अच्छे से रब कर लें। 
  • अब इसे सूखने दें और आखिर में पानी से सिंक को साफ कर लें।

इसे भी पढ़ें: इन दो चीजों की मदद से किचन सिंक को करें चुटकियों में साफ

अमोनिया पाउडर से कैसे साफ करें किचन सिंक

how to clean and disinfect sink in hindi
अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल घर के कामों को असान बनाने के लिए कर सकती हैं। यह पाउडर कपड़ों पर लगे दाग-धब्बों को हटाने का काम करता है। इसी तरह किचन सिंक को शीशे जैसा चमकाने के लिए भी अमोनिया पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है-

  • एक बाउल में 2-3 चम्मच अमोनिया पाउडर में हाइड्रोजन पेरॉक्साइड डालें। (जानें किचन क्लीनिंग से जुड़े हैक्स)
  • अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
  • इस पेस्ट को ब्रश की मदद से सिंक पर लगाएं। 
  • सिंक पर पेस्ट का एक कोट जरूर लगाएं, ताकि सिंक आसानी से साफ हो जाए। 
  • इस पेस्ट के उपयोग से किचन सिंक साफ और डिसइंफेक्ट हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: किचन को साफ और हाइजीनिक रखने के लिए ये 4 टिप्‍स आजमाएं


सिरका से किचन सिंक को साफ करने का तरीका

सिरका के उपयोग से किचन सिंक को साफ करने में आसानी होगी। बस इसके लिए आपको सिरका और पानी को मिक्स करके एक स्प्रे बोतल में भरना होगा। अब इस स्प्रे को किचन सिंक पर छिकड़ें। कुछ देर अब्जॉर्ब होने दें। आखिर में डिश सोप से किचन सिंक को साफ कर लें। (सिंक से कनखजूरे भगाने के तरीके)

किचन सिंक की सफाई से जुड़ी बातें

  •  किचन सिंक हमेशा साफ रहे, इसके लिए आपको हर बार बर्तन धोने के बाद इसे स्पॉन्ज से साफ करना चाहिए। ऐसा करने से सिंक हमेशा साफ रहेगा। 
  • हफ्ते में एक बार किचन सिंक को डीप क्लीन करें, ताकि यह साफ के साथ-साथ कीटाणुरहित हो जाए। 
  • केवल किचन सिंक ही नहीं, पाइप को भी अंदर और बाहर से साफ करना चाहिए। पाइप के अंदर कूड़ा न जमा हो, इसके लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें। गर्म पानी के उपयोग से कूड़ा ढीला हो जाएगा और पाइप जाम नहीं होगा। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।