अपने ब्रेकफास्ट के लिए इस तरह चुनें सही फ़ूड आइटम्स

अगर आप अपनी डाइट को लेकर कॉन्सियस रहती हैं तो अपने ब्रेकफास्ट से जुड़ी ये बातें आपको जरूर पता होनी चाहिएं।
Updated:- 2020-04-07, 13:19 IST
always choose your breakfast wisely tips

ज़्यादातर सभी लोग अपने दिन की शुरुआत ब्रेकफास्ट के साथ करते हैं। जिसको दिन में खाए जाने वाले भोजन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। यूं तो अगर हम अपनी डाइट में इसको स्किप कर दें तो कोई ख़ास फर्क नहीं पड़ता लेकिन एक टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट हमको एनर्जी देता है साथ ही हमारे मूड को भी सेट रखता है। ब्रेकफास्ट करते वक्त हम डाइट का कोई ख़ास ख्याल नहीं रखते। लेकिन यह जरूरी है कि हम अपने ब्रेकफास्ट के लिए सही फ़ूड आइटम्स चुनें। हम आज आपको कुछ ऐसे फ़ूड आइटम्स के बारे में बताएंगे जिनके फैक्ट्स आपकी सेहत से जुड़े हैं

बटर टोस्ट

always choose your breakfast wisely Inside

हम ब्रेकफास्ट में सभी फ़ूड आइटम्स को एन्जॉय करके खाते हैं। लेकिन ब्रेकफास्ट में ज्यादा फैट वाला फ़ूड खाना नुकसानदायक हो सकता है। ब्रेड के साथ खाया जाने वाले बटर से आपको विटामिन तो मिलते हैं लेकिन इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट से आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए ब्रेकफास्ट करते वक़्त भी फैट की मात्रा का ख्याल रखें। आप चाहें तो ब्रेकफास्ट में पी-नट बटर को शामिल कर सकते हैं जिससे आपको भूख भी कम लगेगी।

इसे भी पढ़ें: 21DayChallenge: ये 21 मसाले घर पर आसानी से तैयार करें और बन जाएं किचन क्‍वीन

शुगर कोटेड फ्लेक्स और सिरल

always choose your breakfast wisely Inside

अपनी ब्रेकफास्ट डाइट में ज़्यादा शुगर वाली चीज़ें भी हमारी बॉडी में फैट की मात्रा बढ़ा देती हैं। बहुत सारे लोग ब्रेकफास्ट में शुगर कोटेड फ्लेक्स और सिरल खाते हैं जो उनके बढ़ते फैट का कारण बन जाते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में शुगर-फ्री घर का बना दलिया शामिल कर सकते हैं। यह सेहत के लिए तो अच्छा रहता ही है साथ ही इसकी वजह से आपकी बॉडी में एक्टिवनेस बनी रहती है। 

 

 

जूस 

always choose your breakfast wisely Inside

कुछ लोग ब्रेकफ़ास्ट में जूस पीते हैं। क्योंकि हमारी जानकारी के अनुसार जूस सेहत के लिए हेल्दी होते हैं। लेकिन जूस में मौजूद शुगर और सोड़ा आपके लिए फायदेमंद नहीं होता है। अपने ब्रेकफास्ट में जूस की जगह आप फलों को शामिल करें। क्योंकि फल फाइबर युक्त एक होते हैं जो एक अच्छे फैट रिड्यूसर का काम करते हैं। साथ ही इनको चबाकर खाने से हमको कम भूख का अहसास होता है।  

इसे भी पढ़ें: आपके फेवरिट फूड के भीतर छिपी हैं यह चीजें, जानिए

 


फैट-फ्री दही 

always choose your breakfast wisely Inside

मोटापे को ध्यान में रखते हैं हुए हम ज़्यादातर फैट-फ्री फ़ूड आइटम्स चुनते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम अपने ब्रेकफास्ट में नॉन-फैट दही खाते हैं। लेकिन हम नहीं जानते कि यह दही कम प्रोटीन युक्त होती है। इसके स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें शुगर मिला दी जाती है जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक होती है। इसलिए आप अपने ब्रेकफास्ट में फुल-फैट दही खाएं जिसमें अच्छी मात्रा में मौजूद प्रोटीन आपकी भूख को काफी समय तक शांत रख  सकते हैं।

इस प्रकार आप अपने ब्रेकफास्ट में सही फ़ूड आइटम्स को सही मात्रा में शामिल करें क्योंकि बैलेंस डाइट आपकी हेल्थ को अच्छा बनाए रखने में सहायक होती है।

Image Credit:(@freepik)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।