एक IRCTC अकाउंट से कितने टिकट बुक किए जा सकते हैं? जानें क्या है रिजर्वेशन के नियम

भारतीय रेलवे की ऐप से साल में आप कितनी टिकट बुक कर सकती हैं या महीने में रेलवे की तरफ से कितनी बुकिंग अलाउ है, क्या आप यह जानते हैं। चाहे त्योहारों का मौसम हो, पारिवारिक यात्रा हो या रोजमर्रा का आना-जाना, भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में यह जानकारी आपके काम की हो सकती है। अगर आपको यह नहीं पता कि एक महीने या साल में कितनी टिकट बुक करने की अनुमति है, तो आपका अकाउंट अस्थायी रूप से ब्लॉक भी हो सकता है या बुकिंग के समय परेशानी आ सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको रेलवे के इस नियम के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
IRCTC अकाउंट क्या है?
अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक करती हैं, तो आप बिना IRCTC अकाउंट से टिकट नहीं बुक कर सकती। पहले आप प्ले स्टोर से ऐप डाउनलोड करती हैं, इसके बाद आप इसपर अपना अकाउंट क्रिएट करती हैं। जिस तरह आप फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट चलाने के लिए अकाउंट बनाती हैं, उसी तरह रेलवे ऐप से टिकट बुक करने के लिए भी आपको अकाउंट बनाना होता है। अकाउंट क्रिएट करने के लिए आपको मोबाइल नंबर, ईमेल ID और आधार या कोई पहचान पत्र की जरूरत होती है। इससे आपके मोबाइल नंबर ओटीपी आता है, जिसके बाद आईडी और पासवर्ड क्रिएट करती हैं। अकाउंट बनने के बाद आप आसानी से ट्रेन, फ्लाइट और होटल की भी टिकट बुक कर पाएंगी।

1 महीने में एक अकाउंट से कितनी टिकट बुक होती है?
- इसके लिए रेलवे की तरफ से कुछ नियम तय किए गए हैं। हालांकि आधार कनेक्टेड यूजर्स को टिकट बुकिंग की सुविधा ज्यादा है। आधार कनेक्ट अकाउंट वाले यूजर्स 1 महीने में 1 अकाउंट से 24 टिकट बुक कर सकते हैं।
- जिन यूजर्स के अकाउंट आधार वेरीफाई नहीं है, उनके लिए यह सुविधा आधी है। ऐसे यूजर्स केवल 12 टिकट ही बुक कर पाते हैं। एजेंट भी 1 अकाउंट से केवल 12 ही टिकट बुक कर पाते हैं।
इसे भी पढ़ें- IRCTC ने बदला बुकिंग टाइम, आधार वेरिफाइड यूजर्स जान लें ऑनलाइन और ऑफलाइन रिजर्वेशन का समय
1 साल में एक अकाउंट से कितनी बुकिंग कर सकती हैं आप?
- इसका नियम भी 1 महीने के हिसाब से ही तय है। आप जिस तरह हर महीने आधार वेरीफाई अकाउंट से 24 टिकट बुक कर सकती हैं, उसकी तरह आप 6 महीने भी इसी प्रोसेस में टिकट बुकिंग कर सकती हैं।
- आधार वेरीफाई यूजर्स 1 साल में ज्यादा टिकट बुक कर पाते हैं, क्योंकि उन्हें हर महीने 24 टिकट बुक करने का ऑप्शन मिलता है।
- ध्यान रखें कि अगर आपने कई दिनों से टिकट बुक नहीं की है, तो आपको अपना अकाउंट फिर से लॉगइन करना होगा। लॉगइन के लिए आईडी और पिन डालने की जरूरत होती है। इसके साथ ही आपके अकाउंट से कनेक्टिड नंबर पर ओटीपी आएगी, जिसे डालना होगा, तभी आप अपना अकाउंट दोबारा खोल पाएंगी।
इसे भी पढ़ें- साल 2026 को खास बनाने के लिए यहां देखें 3 सबसे सस्ते टूर पैकेज, अभी से बुक कर लें वरना नहीं मिलेगा मौका
1 दिन में आप 1 अकाउंट से कितनी तत्काल टिकट बुक कर सकती हैं?
IRCTC के नियमों के अनुसार तत्काल टिकट के साथ-साथ आम टिकट के लिए भी नंबर तय किए गए हैं। इसमें आप 1 अकाउंट से अधिकतम केवल 2 ही तत्काल टिकट बुक कर सकती हैं। इसके अलावा एक PNR पर अधिकतम 4 टिकट बुक किया जा सकता है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।