IRCTC 2026 Tour Package: जनवरी में माता वैष्णो के दर्शन का प्लान बना रहे लोगों की हो गई बल्ले-बल्ले, 8 हजार में खाना-पीना और रहना सब मिल रहा है

अगर आपको इस पैकेज पर भरोसा नहीं हो रहा है, तो आप भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकती हैं। इन पैकेज में आपको हर तरह की सुविधा मिल रही है, हालांकि बुकिंग से पहले आपको लंच और डिनर की स्थिति ध्यान से चेक करना होगा। कुछ पैकेज में आपको केवल डिनर की सुविधा ही दी जाती है, लेकिन ब्रेकफास्ट और लंच नहीं मिलता। इसका कारण यह है कि आप पूरे दिन बाहर रहते हैं और डिनर के समय वापस होटल आते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जनवरी 2026 में वैष्णो देवी के दर्शन टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
टूर पैकेज सुविधा
- इस पैकेज के लिए ट्रेन आपको दिल्ली से मिलेगी।
- दिल्ली से कटरा के लिए टिकट बुकिंग पैकेज फीस में शामिल होगी।
- पैकेज की शुरुआत 4 जनवरी से हो रही है।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- पैकेज की शुरुआत होने के बाद आप हर वीकडे पर इससे यात्रा कर पाएंगी।
- रात 8 बजकर 40 मिनट पर आपको दिल्ली से ट्रेन लेनी होगी।
- पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI है।
- पैकज का कोड NDR01 है।
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस ज्यादा है। इसमें आपको 10770 रुपये देने होंगे।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8100 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करती हैं, तो पैकेज फीस और भी कम हो जाता है। इसमें आपको प्रति व्यक्ति 6990 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 6320 रुपये है।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- एसी 3/एसी 2 टियर एसी कोच में सफर का मौका मिलता है।
- ट्रेन में 2 रातें, कटरा होटल में 1 रात का आवास मिलेगा।
- नॉन-एसी वाहन मिलेगा, जिससे आप आस-पास घूम पाएंगी।
- रेलवे द्वारा ट्रेन में निर्धारित मेनू के आधार पर भोजन मिलेगा।
- होटल में एसी आवास मिलेगा
- मार्ग में कांड कांडोली मंदिर, रघुनाथजी मंदिर और बागे बहू उद्यान भी देखने का मौका मिलेगा।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें- साल 2026 को खास बनाने के लिए यहां देखें 3 सबसे सस्ते टूर पैकेज, अभी से बुक कर लें वरना नहीं मिलेगा मौका
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।