Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:41 PM IST

किचन में यूज़ होने वाले विनेगर और बेकिंग सोडा से साफ करें घर की दीवारें

बच्चे घर की दीवारों पर पेंसिल से ड्राइंग बनाकर उन्हें खराब कर देते हैं। इन ड्राइंग को साफ करने के लिए किचन में यूज़ करने वाले विनेगर व बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। 
Updated:- 2018-10-17, 16:58 IST
baking soda vinegar to clean walls main

दीवारें घर की खूबसूरती बढ़ाने में मदद करते हैं। इसलिए तो घर की दीवारों को रंगने के लिए कलर्स का विशेष तौर पर ख्याल रखा जाता है। अच्छे-अच्छे कलर दीवारों को खूबसूरत बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन इन खूबसूरत दीवारों पर घर के बच्चे पेंसिल से ड्राइंग बनाकर खराब कर देते हैं जिससे घर की दीवारें खराब हो जाती हैं। जिससे कमरा पहले की तरह दिखने में खूबसूरत नहीं लगता है। 

किचन की दीवारें

इसी तरह किचन की दीवारें भी स्मोक और धुएं की वजह से खराब हो जाती हैं। तेल के छींटें तो दिखने में बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगते हैँ। कई बार गंदे हाथों के निशान भी दीवारों पर पड़ जाते हैं। इन निशानों की वजह से दीवारें गंदी दिखती हैं जिसके कारण किचन भी गंदा दिखने लगता है। 

करें विनेगर का इस्तेमाल

इन दीवारों को साफ करने के लिए आप बहुत मेहनत करती होंगी। लेकिन फिर भी ये दीवारें साफ नहीं होती हैं। जिसके कारण आप दीवाली आने का इंतजार करती होंगी शायद। क्योंकि दीवाली में हर घर में पेंट होता है। 

लेकिन अगर हम आपको ऐसा तरीका बताएं जिससे कि आप दीवाली से पहले ही थोड़ी सी मेहनत कर के इन दीवारों को साफ कर सकती हैं। आपको केवल विनेगर और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करना होगा। 

baking soda vinegar to clean walls inside

इससे आप ऐसे रसायनों से भी बच जाएंगी जो आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे आपके बच्चे भी हेल्दी रहेंगे। वहीं कई क्‍लीनर्स वॉलपेपर्स पर ठीक तरह से काम नहीं कर पाते हैं लेकिन विनेगर हर तरह के वॉलपेपर पर अच्‍छे से काम करता है। तो चलिए जानते हैं कि दीवारों को किस तरह होममेड फॉर्म्‍यूले विनेगर से साफ किया जा सकता है। आपको केवल इन टिप्स को फॉलो करने की जरूरत है- 

विनेगर और पानी डाइलूटिड 

विनेगर स्किन के लिए सौम्‍य होता है जिससे इस्तेमाल करने के दौरान अगर ये आपके स्किन के संपर्क में आता है तो आपकी स्किन को कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन सौम्य होने के बावजूद ये दीवारों पर लगे हर तरह के निशान को हटाने की क्षमता रखता है। दीवारों को साफ करने के लिए ¼ कप सफेद सिरका लें और इसमें 1 चौथाई गैलन गर्म पानी मिलाएं। इसे मिक्‍स करके इस घोल में एक कपड़ा डुबोएं और फिर उससे दीवारों को साफ करें। 

इससे दीवारें साफ हो जाएंगी। 

विनेगर स्‍पॉट ट्रीटमेंट 

अगर आपको दीवारों में लगे कहीं-कहीं के दाग हटाने होते हैं। पानी और विनेगर का मिश्रण तैयार करें। इसे स्‍प्रे बोतल में डालें। इसे दीवारों पर स्‍प्रे करें और कुछ देर के लिए छोड़ दें। अब कपड़े से दीवारों को साफ करें। अगर आप दीवारों से ज़िद्दी दागों को हटाना चाहती हैं तो इस तरीके को अपना सकती हैं। 

baking soda vinegar to clean walls inside

विनेगर और बेकिंग सोडा

दीवारों को साफ करने के लिए विनेगर और बेकिंग सोडा दोनों को ही क्‍लींजिंग एजेंट के रूप में जाना जाता है। इन दोनों को मिलाकर सबसे पहले दीवारों पर लगे दागों पर लगाएं और दागों को गीला करें। फिर दो भाग विनेगर में एक भाग बेकिंग सोडा और तीन भाग गर्म पानी मिलाएं और इस घोल से दीवारों को साफ करें।

 

विनेगर और डिटर्जेंट

आप विनेगर के साथ डिटर्जेंट का भी इस्तेमाल कर दीवारों को साफ कर सकती हैं। अगर आपकी दीवारों पर लगे दाग बहुत ज़िद्दी हैं तो आप सफेद विनेगर, पानी के साथ डिटर्जेंट को भी मिला सकती हैं। इस घोल को दाग पर कम से कम 10 मिनट तक के लिए छोड़ दें। 

इन टिप्स को फॉलो करें और घर की दीवारों को खूबसूरत रखें। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।