Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:33 PM IST

शॉर्ट वीकेंड का मजा लेने के लिए बेस्ट है नीमराना, जानें कब और कैसे जाएं

अगर आपके पास लंबी छुट्टी नहीं है और वीकेंड का मजा लेना चाहते हैं तो हम आपको दिल्‍ली के करीब एक ऐसे टूरिस्‍ट प्‍लेस के बारे में बता रहे हैं
Updated:- 2019-09-25, 17:45 IST
neemrana best weekend spot near delhi MAin

अगर आप दिल्‍ली-एनसीआर में रहते हैं और अपने वीकेंड को यादगार बनाना चाहते हैं, तो नीमराना फोर्ट पैलेस जाइए। ये आपके लिए बेस्‍ट टूरिस्‍ट प्‍लेस हो सकता है। आपको यहां जाने के लिए लंबी छुट्टी लेने की जरूरत नहीं है। आप अपने वीकेंड में ही नीमराना जाकर अपने घर वापस लौट सकते हैं। आप चाहें तो एक दिन या दो दिन में ही अपनी छुट्टी का भरपूर आनंद ले सकते हैं। नीमराना फोर्ट को एक शानदार होटल में बदल दिया गया है। बाहर से तो ये आपको खूबसूरत किला दिखाई देगा मगर अंदर की सारी सुविधाएं किसी 5 स्‍टार होटल से कम नहीं है। रात में यहां का दृष्‍य काफी खूबसूरत होता है। नीमराना फोर्ट की मनमोहक छटा देखते बनती हैं।

नीमराना फोर्ट की एक खास बात यह है कि, यहां का कल्‍चर पुराने राजओं-महाराजाओं की तरह ही है, यहां की शाज-सज्‍जा आपको आकर्षित करेगी। फोर्ट अंदर कला प्रदर्शनी, डांस कॉन्‍सर्ट और स्‍टेज शोज आपका मनोरंजन करेंगे। यहां आप चाहें तो लंबी छुट्टी भी बिता सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: 1 बार जरूर घूमें दिल्ली के आसपास की ये जगहें, भूल जाएंगे हिल स्टेशन

नीमराना क्‍यों जाएं?

neemrana best weekend spot near delhi inside

नीमराना फोर्ट पैलेस हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। अगर आपको अपने देश के इतिहास के बारे में जानना है तो आप यहां जा सकते हैं। ये कोई पर्यटन स्‍थल नहीं है मगर ये आपको आकर्षित करेगा। नीमराना फोर्ट 15वीं शताब्‍दी (1464 ई)  में बनवाया गया था। इसे 1991 में एक रिसॉर्ट में तब्‍दील कर दिया गया। यहां कुल 72 कमरे हैं। यहां छत वाले बगीचे के साथ कांफ्रेंस रूम भी है। यहां से कुछ दूरी पर एक पुरानी बावली भी है, जहां आप पैदल जा सकते हैं। ये बावली 11 मंजिल नीचे है। ये बावली 1700 ई में हुआ था। बावली में जाने के लिए आपको लगभग 170 सीढियां नीचे उतरना पड़ेगा।

 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: इन 5 खूबसूरत राजस्थानी हवेली होटल में जाना आपको भी आएगा पसंद

नीमराना कब और कैसे पहुंचें?

neemrana best weekend spot near delhi inside

 

नीमराना जाने का चुनाव आप खुद तय करें, यहां आप कभी भी जा सकते हैं। आप अपनी छुट्टियों के मुताबिक अपना प्‍लान बना सकते हैं। दिल्‍ली से नीमराना की दूरी करीब 125 किलोमीटर है। यहां पहुंचने के लिए आप कार, ट्रेन या बस से भी जा सकते हैं। आप सड़क रूट से दिल्‍ली-जयपुर नेशनल हाइवे से नीमराना 3 घंटे में पहुंच सकते हैं। अगर आप अपनी कार से जा रहे हैं तो आपको शाहजहांपुर चेकपोस्‍ट नीमराना साइन बोर्ड को देखते हुए आगे बढ़ें, थोड़ी दूर आगे चलकर आप दायीं तरफ मुड़ जाएं, यही से आगे 5 किलोमीटर चलकर नीमराना आता है। आप रेल मार्ग से भी जा सकते हैं। इसके लिए आपको दिल्‍ली से अलवर पहुंचना होगा, यहां से आप कैब के माध्‍यम से नीमराना पहुंच सकते हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।