Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

कोलकाता में स्थित है कई हॉन्टेड प्लेस, हर जगह की है एक अलग कहानी

कोलकाता की खूबसूरत जगहों के बीच कुछ ऐसे भी हॉन्टेड प्लेसेज है, जहां पर स्थानीय लोग और सैलानी सिंगल जाने से डरते हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
Updated:- 2021-04-21, 10:30 IST
haunted places in kolkata know

बंगाल की खाड़ी में स्थित पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर की खूबसूरत जगहें पर्यटकों को अनायास ही अपनी ओर आकर्षित करती रहती है। हावड़ा ब्रिज से लेकर दार्जलिंग और समुद्री तट आदि जगहों पर घूमने के लिय देश और विदेश से लोग आते रहते हैं। लेकिन, कोलकाता में इन खूबसूरत जगहों से परे कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहां दिन में भी लोग जाने से डरते हैं। ऐसी जगहों को कई लोग हॉन्टेड प्लेसेज के नाम से बुलाने लगते हैं।

अगर आपको डर नहीं लगता और आप इस तरह की जगहों पर जाना पसंद करते हैं, तो आपको कोलकाता की कुछ जगहों पर घूमने के लिए ज़रूर जाना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको कोलकाता की कुछ भुतिया जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप भी कभी न कभी जाना ज़रूर पसंद करेंगे। तो आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।

पुतुलबाड़ी

haunted places in kolkata putulbadi inside

कोलकता में मौजूद सबसे हॉन्टेड प्लेसेज से एक है पुतुलबाड़ी। आपको बता दें कि पुतुलबाड़ी एक हेरिटेज हाउस है। इस हाउस के उपरी मंजिल पर कई प्राचीन गुडिया रखी गई है, जहां जाने से कोई भी डरता है। इस हेरिटेज हाउस को देखते ही कई लोग अंदर जाने से भी डर जाते हैं। हाउस को लेकर ये कहानी है कि इस घर में जमींदारों द्वारा महिलाओं का उत्पीड़न किया गया था और बाद हत्या भी। इस घटना के बाद यहां कोई भी जाने से डरने लगा। स्थानीय लोग इस जगह के बारे में बोलते हैं कि यहां महिलाओं को हंसते हुए और पायल की आवाज सुनाई देती है।

इसे भी पढ़ें:वीकेंड को कुछ खास बनाने के लिए कोलकाता की इन जगहों पर घूमने पहुंचे

रबिन्द्र सरोबर

haunted places in kolkata about

कोलकाता की एक और जगह जो कई अनहोनी कहानियों के लिए प्रसिद्ध है। रबिन्द्र सरोबर एक मेट्रो स्टेशन है, जिसके आस-पास की जगहें कई भूतिया कहानियों के लिए फेमस है। इस जगह को लेकर कहा जाता है कि यह जगह कई आत्महत्याओं का गवाह है। कई स्थनीय लोगों का कहना है कि यहां से गुजरने वाली आखिरी मेट्रो ट्रेन पर बहुत कम लोग ही गुजरना पसंद करते हैं। (ओडिशा के हॉन्टेड प्लेस) यदि आप डरावनी फिल्मों के शौक़ीन हैं, तो इस जगह आप जा सकते हैं।

राइटर बिल्डिंग

haunted places in kolkata inside

अग्रेजों द्वारा निर्मित ये इमारत कोलकाता में सबसे चर्चित और फेमस हॉन्टेड प्लेसेज में से एक है। लगभग तीन सौ से भी अधिक पुराने इस इमारत के सुनसान और खाली कमरों में कई रहस्य दफ़न है। इस इमारत को लेकर कहा जाता है कि आज भी ईस्ट इंडिया कंपनी के कैप्टन सिम्पसन की आत्मा भूत बनकर भटकती रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजादी के संघर्ष के दौरान क्रांतिकारियों ने इसी इमारत कैप्टन सिम्पसन की हत्या कर दी थी, तब से यह जगह भूतिया जगहों में शामिल हो गई। शाम पांच बजे के बाद कोई भी अकेले जाने से भी डरता है।(भारत के 5 सबसे Haunted रेलवे स्टेशन)

इसे भी पढ़ें:कोलकाता के इन बेहतरीन हॉलीडे डेस्टिनेशन्स पर जरूर जाएं

साउथ पार्क स्ट्रीट सिमेट्री

haunted places in kolkata cementry inside

कोलकाता के साथ-साथ पूरे पश्चिम बंगाल के लिए सबसे हॉरर प्लेसेज में से एक है साउथ पार्क स्ट्रीट सिमेट्री (कब्रिस्तान) है। इस जगह को लेकर कहानी है कि कई लोग यहां घूमने आए हुए थे लेकिन, उन्होंने कुछ ऐसी अजीबो-गरीब गतिविधियों को महसूस किया जिसके बाद सभी डर गए। इस घटना के बाद ग्रुप में मौजूद कई लोगों की अचानक तबियत भी ख़राब होने लगी। इस घटना के बाद कोई भी सिंगल व्यक्ति इन जगह पर जाने से डरता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@upload.wikimedia.org,noisebreak.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।