Top Historic Places Around Delhi NCR: दिल्ली एनसीआर एक शानदार इलाका माना जाता है। यह इलाका हमेशा से सैलानियों को आकर्षित करते रहता है, क्योंकि इसे लॉन्ग ड्राइव के लिए बेस्ट इलाका माना जाता है।
दिल्ली एनसीआर में ऐसी कई शानदार और मनमोहक जगहें मौजूद हैं, जहां घूमने के लिए हर दिन हजारों लोग पहुंचते हैं। खासकर, वीकेंड में दिल्ली एनसीआर के इलाकों में हमेशा ही चहल पहल दिखाई देती है।
दिल्ली एनसीआर में ऐसी कई ऐतिहासिक जगहें भी मौजूद हैं, जहां आप अपने अंदाज में स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली एनसीआर में स्थित कुछ टॉप ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ जा सकते हैं।
दिल्ली एनसीआर के आसपास में स्थित किसी ऐतिहासिक स्थल का जिक्र होता है, तो कई सबसे पहले नीमराना फोर्टका ही नाम लिया जाता है। इस भव्य फोर्ट का निर्माण साल 1464 में हुआ था। इसे दिल्ली एनसीआर में मौजूद टॉप हेरिटेज होटल्स में से भी एक माना जाता है।
अरावली की पहाड़ियों पर बना करीब 550 साल पुराना यह फोर्ट देश स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करने का बेस्ट स्थान माना जाता है। आजादी के मौके पर इस फोर्ट को लाइट्स से सजा दिया जाता है, जो बेहद ही खूबसूरत दिखाई देता है। इस फोर्ट के आसपास की प्राकृतिक सुदंरता भी आजादी दिवस की खूबसूरती बढ़ा सकती है। इस हेरिटेज होटल में आप स्टे भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Best Places In September: सितंबर में देश की इन शानदार और मनमोहक जगहों को बनाएं डेस्टिनेशन पॉइंट
दिल्ली एनसीआर में मौजूद सिर्फ नीमराना फोर्ट ही नहीं, बल्कि तिजारा फोर्ट भी एक ऐतिहासिक स्थल है। 19वीं शताब्दी में निर्मित यह फोर्ट आज भी हर दिन हजारों लोगों को आकर्षित करता है। यह एक राजस्थान का प्रसिद्ध हेरिटेज हिटेल भी है।
पहाड़ी की चोटी पर स्थित होने के चलते यह फोर्ट यहां हर दिन हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। पहाड़ी की चोटी से आसपास का नजारा बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक दिखाई देता है। आजादी दिवस के खास मौके पर यहां कई लोग पार्टी एन्जॉय करने के लिए पहुंचते हैं। रात के समय जब फोर्ट में लाइट्स जलती हैं, तो फोर्ट की खूबसूरती और भी अधिक बढ़ जाती है।
यह विडियो भी देखें
अरावली की पहाड़ियों में स्थित दधिकर फोर्ट राजस्थान के अलवर शहर में मौजूद है। यह ऐतिहासिक फोर्ट करीब 1100 पुराना माना जाता है और यह आज भी हजारों इतिहास प्रेमियों को आकर्षित करता है।
दधिकर फोर्ट को हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया गया है। इस फोर्ट के आसपास की हरियाली सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। इस फोर्ट के अंदर की सजावट भी काफी खूबसूरती लगती है। इस फोर्ट के अंदर स्थित बाला महल और मूसी महारानी की छत्री को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस हेरिटेज होटल में आप आजादी दिवस भी सेलिब्रेट कर सकते हैं।
दिल्ली एनसीआर से करीब 80 किमी की दूरी पर मौजूद कुचेसर किला एक ऐतिहासिक फोर्ट माना जाता है। यह प्रसिद्ध फोर्ट उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में मौजूद है, जो वीरों की वीरता का साक्षी भी रहा है। यह इतिहास प्रेमियों के लिए एक बेस्ट स्थल माना जाता है।
साल 1734 में राजपूताना शैली में निर्मित यह फोर्ट स्वतंत्रता आंदोलन में भी अहम भूमिका में रहा था। ऐसे में यहां आप भी स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पहुंच सकते हैं। दिल्ली से कुचेसर फोर्ट के लिए आप लॉन्ग ड्राइव का लुत्फ उठा सकते हैं। इस फोर्ट की ऊंचाई से आप तिरंगे को हाथ में लेकर यादगार फोटोग्राफी भी कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@shutterstocks,tayflexi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।