Haryana Weekend Getaways: हरियाणा के बिलासपुर से करीब 150 किमी पर स्थित हैं ये शानदार जगहें, वीकेंड में करें एक्सप्लोर

Beat Places Near Bilaspur Haryana: हरियाणा का बिलासपुर एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। बिलासपुर हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित है। यह यमुनानगर जिले का एक बड़ा कस्बा भी माना जाता है।
बिलासपुर दिल्ली के काफी करीब है, इसलिए कई लोग दिल्ली से बिलासपुर के लिए लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाते हैं। यह शहर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा से भी काफी करीब में है, इसलिए कई लोग यहां घूमना पसंद करते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको हरियाणा के बिलासपुर से करीब 150 किमी के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप वीकेंड में डेस्टिनेशन पॉइंट बना सकते हैं।
चंडीगढ़ (Chandigarh)

बिलासपुर के आसपास में स्थित किसी शानदार और चर्चित जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले चंडीगढ़ ही घूमने के लिए निकलते हैं। चंडीगढ़ पंजाब का एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है, जहां देश के हर राज्य से लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं।
चंडीगढ़ अपनी खूबसूरती के साथ-साथ नाइटलाइफ के लिए भी जाना जाता है। इसलिए यहां कई लोगवीकेंड में पार्टी एन्जॉय करने के लिए पहुंचते हैं। चंडीगढ़ में आप सुखना झील, रॉक गार्डन और लैजर वैली जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। सुखना झील के किनारे से आप सूर्योदय और सूर्यास्त के लुभावने दृश्य भी देख सकते हैं।
- दूरी-बिलासपुर से चंडीगढ़ की दूरी करीब 83 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Places Near Meerut: मेरठ से महज 200 किमी के आसपास स्थित हैं ये स्पेशल जगहें, वीकेंड में प्लान करें ट्रिप
सोलन (Solan)

अगर आप हरियाणा के बिलासपुर से हिमाचल की हसीन वादियों में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर आपको सोलन पहुंच जाना चाहिए। सोलन हिमाचल का एक खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। यह प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है।
ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल, देवदार के बड़े-बड़े पेड़ और झील-झरने सोलन की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। सोलन में आप हुब्बन घाटी जैसी शानदार जगहों पर दोस्तों के साथ खूब मस्ती और धमाल कर सकते हैं। सोलन की वादियों में आप ट्रेकिंग के लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी-बिलासपुर से सोलन की दूरी करीब 130 किमी है।
मोरनी हिल्स (Morni Hills)

अगर आप हरियाणा से बाहर घूमने नहीं जाना चाहते हैं, तो फिर आपको परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ मोरनी हिल्स पहुंच जाना चाहिए। जी हां, यह खूबसूरत जगह हरियाणा के पंचकूला में मौजूद है।
मोरनी हिल्स अपनी खूबसूरत जगहों के साथ-साथ लुभावने दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां हरियाणा के लगभग हर शहर लोग वीकेंड में पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। मोरनी हिल्स में आप टिक्कर ताल, एडवेंचर पार्क, मोरनी फोर्ट और गुरुद्वारा नाडा साहिब जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
- दूरी-बिलासपुर से मोरनी हिल्स की दूरी करीब 72 किमी है।
देहरादून (Dehradun)

उत्तराखंड की दून घाटी के बीच में मौजूद देहरादून राजधानी के साथ-साथ एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र भी माना जाता है। उत्तराखंड की अन्य जगहों की तरह देहरादून भी चारों साइड से ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरनों से घिरा हुआ है।
देहरादून की हसीन वादियों में मौजूद सहस्त्रधारा, रॉबर्स केव, टपकेश्वर मंदिर, बुद्धा टेम्पल और टाइगर फॉल्स जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। सहस्त्रधारा में आप स्नान भी कर सकते हैं। देहरादून में आप ट्रेकिंग और रॉक क्लाइम्बिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
- दूरी- बिलासपुर से देहरादून की दूरी करीब 100 किमी है।
-
इसे भी पढ़ें: Neemrana Fort: नीमराना फोर्ट के आसपास स्थित हैं कई शानदार जगहें, बनाएं मानसून डेस्टिनेशन
इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें

हरियाणा के बिलासपुर से करीब 150 किमी की दूरी पर मौजूद इन जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे-63 किमी दूर अंबाला, 115 किमी दूर पटियाला और 127 किमी दूर स्थित मसूरी जैसे हिल स्टेशन को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image@saymedia-content,ibef.org
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।