वर्षो पुरानी रेसिपी, आज भी वही मिठास; 'आम की माहणी' के साथ जानें हिमाचल के पारंपरिक खान-पान

हिमाचल प्रदेश अपनी खूबसूरती और अपने पारंपरिक खान-पान के लिए मशहूर है। यहां के पारंपरिक व्यंजनों में से एक बेहद खास और लोकप्रिय डिश है आम की माहणी। यह कच्चे या अधपके आमों से बनाई जाने वाली एक खट्टी-मीठी और तीखी डिश है, जिसे गर्मियों के मौसम में बड़े चाव से खाया जाता है। सदियों पुरानी यह रेसिपी आज भी हिमाचल के घरों में बड़े शौक से बनाए जाते हैं। अगर आप कच्चे आम खाने की शौकीन हैं और अलग-अलग डिश बनाना पसंद करती हैं, तो एक बार हिमाचली आम की माहणी जरूर बनाकर खाएं। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने की रेसिपी और जानें यहां की पारंपरिक व्यंजनों के बारे में।
हिमाचली आम की माहणी
आम की माहणी हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में लोकप्रिय है। इसे बनाने के लिए कच्चे या हल्के पके आमों को उबालकर उनका पल्प निकाल लिया जाता है। इसके बाद इसमें गुड़ या शक्कर की मिठास, थोड़ा सा नमक, हरी मिर्च और पुदीने का पेस्ट मिलाया जाता है। इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें सरसों के तेल, राई, जीरा और हींग का तड़का लगाया जाता है। कुछ लोग इसमें बारीक कटा हुआ प्याज भी डालते हैं।

इसे भी पढ़ें- कर्नाटक की इन फेमस करी का स्वाद आपको दूसरी दुनिया में ले जाएगा
हिमाचली धाम
हिमाचल के पारंपरिक खान-पान की जब भी बात होती है, तो धाम का जिक्र पहले आता है। धाम एक पारंपरिक दावत है, जिसे त्योहारों, शादियों और विशेष अवसरों पर बनाया जाता है। इसे पत्तलों पर परोसा जाता है। धाम की खासियत यह है कि इसे विशेष रसोइया जिन्हें बोटी कहा जाता है, तांबे के बर्तनों में लकड़ी की आग पर बनाते हैं। धाम में बिना प्याज-लहसुन के कई तरह की दालें और मदरा बनाया जाता है और अंत में मीठा और माहणी परोसकर पूरा किया जाता है।

पहाड़ों के पारंपरिक व्यंजन
- मदरा- चम्बा और कांगड़ा का मशहूर व्यंजन है। इसे काबुली चने, राजमा या रौनक (एक तरह का बीन) को दही और ढेर सारे खड़े मसालों के साथ धीमी आंच पर पकाकर बनाया जाता है।
- सिड्डू- यह कुल्लू, मनाली और शिमला के पहाड़ी इलाकों का पसंदीदा स्नैक है। यह गेहूं के आटे से बना एक तरह का भाप में पका हुआबन होता है, जिसके अंदर पोस्त, अखरोट या दाल का तीखा मिश्रण भरा जाता है। इसे देसी घी या पुदीने की चटनी के साथ गरमा-गरम खाया जाता है।
- बबरू-यह मालपुए या भटूरे का एक हिमाचली रूप है। गेहूं के आटे में खमीर उठाकर इसे तेल में तला जाता है। इसे अक्सर इमली की चटनी या चने की सब्जी के साथ परोसा जाता है।
इसे भी पढ़ें- विश्व के इन फेमस शहरों के नाम पर रखे गए इन डिशेज के नाम, आपकी इनमें से कौन-सी है पसंदीदा?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।