ठहाकों के साथ जानिए इंडियन खाने की विदेशी कहानी

ये तो आप जानती ही हैं कि इंडियन खाना विदेशों में भी मशहूर है लेकिन क्या आप जानती हैं कि जब ये इंडियन खाना पहली बार विदेश पहुंचा था तो क्या हुआ था। इंडिया के इन खानों के बारे में ये कहानी जानने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगी। अगर आप अब तक ये नहीं जानती थी कि momos कैसे पहली बार बनें या फिर अमेरिका में जाकर टिक्की के साथ क्या हुआ तो हम आपको अब इस बारे में सब कुछ बता रहे हैं।
टिक्की, momos, वड़ा, खिच़डी ये सब आप ना जाने कब से खा रही होंगी लेकिन क्या आप जानती हैं कि ये जब विदेश गए तब इनके साथ क्या हुआ। विदेश जाने से पहले जब इन्होंने अंग्रेजी सीखी तो क्या हुआ तो आइए आपको बताते हैं।
गुजिया की Chinese Story

Photo: HerZindagi
भारत और चीन के रिश्तों के बारे में तो सब जानते हैं लेकिन क्या आप इंडियन गुजिया और चाइनिस momos के रिश्तों के बारे में जानती हैं। एक बार की बात है इंडियन गुजिया चीन में मार्शल आर्ट सीखने पहुंची थी। मार्शल आर्ट सीखने के बाद गुजिया ने कई जानवरों को मार गिराया और फिर भारत लौट आई। फिर जानते हैं आप कि क्या हुआ, गुजिया के पीछे-पीछे बदला लेने के लिए momos आ गए।
वड़ा का English Story

Photo: HerZindagi
वड़ा भारत में सबको बड़ा प्यारा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस प्यार-दुलार की वजह से वड़ा जिद्दी हो गया। वड़े ने जिद्द में कहा कि मैं अंग्रेज़ी सीखना चाहती हूं और अंग्रेज़ी सीखकर विदेश जाना चाहता हूं। सबने साउथ इंडियन वड़े को बड़ा समझाया लेकिन वड़ा नहीं माना उसने किसी की नहीं सुनी और अंग्रेजी क्लास में सबसे पहले अमेरिकन इंग्लिश सीखने पहुंच गया उसके बाद जब विदेश गया तो donut बनकर ही लौटा।
सैंवई की Beauty Story

Photo: HerZindagi
ये तो सब जानते हैं कि विदेशी लोगों के कपड़ों को उनके मेकअप को देखकर हर हिंदोस्तानी उसे कॉपी करता है। बस इसी तरह से एक बार सैंवई ने भी मेकअप करने के बारे में सोची। सैंवई को सब बहुत पसंद करते हैं। सब यही मानते थे कि सैंवई जैसी ही वैसे ही बहुत अच्छी है बस तारीफें सुनते-सुनते सैंवई के नखरे बढ़ने लगे। एक दिन सैंवई ने नमकीन नखरा मारकर बोला कि मुझे मेकअप करना है। वो निकल पड़ी मार्केट में अपनी पसंद का मेकअप ढूंढने। शिमलामिर्च, गाजर और ना जाने क्या-क्या खरीदकर सैंवई जब लौटी तो उसने मेकअप किया और फिर मेकअप करने के बाद उसे देखकर सब उसे hakka noodles बुलाने लगे।
खिचड़ी की Spanish Story

Photo: HerZindagi
जिस तरह से आप खिचड़ी खाते-खाते बोर हो जाते हैं उसी तरह से एक बार खिचड़ी भी बहुत bore हो रही थी उसने सोचा क्यों ना मैं डांस करूं लेकिन खिचड़ी को डांस तो आता ही नहीं था फिर वो salsa dance सीखने के लिए Spain पहुंच गई। वहां Spanish डांस क्लास में salsa dance सीखते हुए खिचड़ी इतनी मास्टर हो गई कि वो Pealla बन गई। उसके बाद जिस तरह से इंडिया में खिचड़ी सबकी फेवरेट है वैसे ही स्पेनिल लोग Pealla को पसंद करते हैं।
टिक्की की American Story

Photo: HerZindagi
इंडियन और इंडियन street food हर जगह पहुंच जाते हैं इसी तरह से एक बार टिक्की भी अमेरिका पहुंच गई। वहां के ठाठ-बाठ देखकर टिक्की बहुत खुश हो गई। अमेरिकन फूड की इंडियन टिक्की से दोस्ती हो गई और फिर टिक्की भी उनके साथ मिलकर खुशी खुशी hash brown बन गई।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।