One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में छिंदवाड़ा के आसपास में स्थित इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करें

Trip Near Chhindwara: मध्य प्रदेश को हिन्दुस्तान का दिल कहा जाता है। इसलिए इस राज्य में हर दिन हजारों देशी और विदेशी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं।
मध्य प्रदेश का लगभग हर शहर किसी का किसी चीज के लिए प्रसिद्ध माना जाता है। इस राज्य में स्थित छिंदवाडा भी एक चर्चित शहर माना जाता है, जो किसी न किसी वजह से चर्चा के केंद्र में बना रहता है।
यह सच है कि छिंदवाड़ा में घूमने के लिए कुछ खास नहीं, लेकिन इस शहर के आसपास में ऐसी कई शानदार और बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करना किसी हसीन जन्नत से कम नहीं।
इस आर्टिकल में हम आपको छिंदवाड़ा के आसपास में स्थित कुछ शानदार जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप एक दिन की ट्रिप में परिवार या दोस्तों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।
पेंच नेशनल पार्क (Pench National Park)

छिंदवाड़ा के आसपास में किसी शानदार जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले पेंच नेशनल पार्क का ही रुख करते हैं। यह खूबसूरत पर करीब 99.33 वर्ग मील क्षेत्र में फैला हुआ है। यह मध्य प्रदेश का एक प्रसिद्ध नेशनल पार्क माना जाता है।
पेंच नेशनल पार्क प्रकृति प्रेमियों के लिए जन्नत माना जाता है। इसलिए यहां हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। इस पार्क में बारे में कहा जाता है कि देश के सबसे अधिक शिकार करने वाले जानवर पाए जाते हैं। यहां आप जंगल सफारी का शानदार और मजेदार लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी-छिंदवाड़ा से पेंच नेशनल पार्क की दूरी करीब 79 किमी है।
पातालकोट (Patalkot)

छिंदवाड़ा के आसपास में रहने वाले बोलते हैं कि छिंदवाड़ा के आसपास में किसी हसीन जन्नत का दीदार करना है, तो फिर पातालकोट पहुंच जाना चाहिए। जी हां, पातालकोट एक घाटी है, जो अपनी सुंदरता से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करता है।
समुद्र तल से करीब 2 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद पातालकोट, चट्टान, घास के मैदान, घने जंगल और जीव-जंतुओं के लिए जाना जाता है। पातालकोट को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां ट्रेकिंग से लेकर हाईकिंग और कैम्पिंग का शानदार लुत्फ उठाया जा सकता है।
- दूरी-छिंदवाड़ा से पातालकोट घाटी की दूरी करीब 78 किमी है।
सतपुड़ा नेशनल पार्क (Satpura national park)

मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित सतपुड़ा नेशनल पार्क सिर्फ राज्य का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का एक प्रसिद्ध पार्क माना जाता है। करीब 542 वर्ग मील क्षेत्र में फैले इस खूबसूरत पार्क का निर्माण साल 1981 में किया गया था।
सतपुड़ा नेशनल पार्क के बारे में कहा जाता है कि इसमें औषधीय पौधों सहित वनस्पतियों और जीव-जंतुओं की प्रचुर जैव विविधता मौजूद है। इस पार्क में तेंदुए, बाघ, भालू, जंगली कुत्ते, चार सींग वाले मृग, चीतल और सांभर जैसे जानवरों को करीब से देखा जा सकता है। इस पार्क में जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
- दूरी-छिंदवाड़ा से सतपुड़ा नेशनल पार्क की दूरी करीब 56 किमी है।
इसे भी पढ़ें: Beautiful Coastal Cities: ये समुद्र तटीय जगहें ओडिशा की खूबसूरती में लगाती हैं चार चांद, जल्दी ट्रिप बनाएं
रामटेक (Ramtek)

रामटेक महाराष्ट्र राज्य के नागपुर जिले में स्थित एक खूबसूरत शहर है। कहा जाता है कि रामटेक वो वह स्थान है, जहां पर महाकवि कालिदास ने महाकाव्य मेघदूत लिखी थी। इसे रामगिरि के नाम से भी जाना जाता है।
रामटेक पौराणिक कथा के अलावा, अपनी सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध माना जाता है। रामटेक एक पहाड़ी इलाका है। पहाड़ी इलाका होने के चलते यहां हर तरफ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। रामटेक में महाराष्ट्र के कई शहरों से लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते हैं। रामटेक के पहाड़ों में ट्रेकिंग और हाईकिंग भी कर सकते हैं।
- दूरी-छिंदवाड़ा से रामटेक की दूरी करीब 132 किमी है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@speckontheglobe,travelogueofkuntala
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।