Hidden Places In Telangana: तेलंगाना दक्षिण भारत का एक खूबसूरत और प्रमुख राज्य है। यह भारत का 28वां राज्य है, जो साल 2014 में आंध्र प्रदेश राज्य से अलग होकर बना।
तेलंगाना की खूबसूरती इस कदर प्रचलित है कि यहां देश के हर कोने से पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। खासकर, राजधानी हैदराबाद, वारंगल, निजामाबाद और नालगोंडा शहर में सबसे अधिक संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
तेलंगाना के चर्चित शहरों से परे आदिलाबाद एक ऐसी गुमनाम जगह है, जिसकी खूबसूरती देखकर हर कोई पागल हो सकता है। आदिलाबाद को तेलंगाना का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
इस आर्टिकल में हम आपको आदिलाबाद की खासियत और यहां मौजूद कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद आप राजधानी हैदराबाद को भी भूल जाएंगे।
आदिलाबाद, तेलंगाना का एक प्रमुख और खूबसूरत शहर है। इस शहर को व्हाइट गोल्ड सिटी भी कहा जाता है, क्योंकि यहां पर कपास की व्यापक खेती होती है। कपास की व्यापक खेती के लिए यह पूरे देश में प्रसिद्ध है।
आदिलाबाद, कपास की खेती के अलावा, कई शानदार और मनमोहक जगहों के लिए भी जाना जाता है। यहां मौजूद वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और वॉटरफॉल जैसी जगहें सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। यह महाराष्ट्र की सीमा से काफी करीब है, इसलिए यहां महाराष्ट्र से भी लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यह हैदराबाद से करीब 304 किमी दूर है।
इसे भी पढ़ें: One Day Trip: एक दिन की ट्रिप में छिंदवाड़ा के आसपास में स्थित इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करें
आदिलाबाद में ऐसी कई शानदार जगहें मौजूद हैं, जहां आप कभी भी परिवार, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए पहुंच सकते हैं। जैसे-
आदिलाबाद में घूमने के लिए किसी शानदार और खूबसूरत जगहों की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले कुंटाला फॉल्स ही पहुंचते हैं। यह इस शहर के सबसे ऊंचे वॉटरफॉल्स में से एक माना जाता है।
कुंटाला फॉल्स सह्याद्री पर्वत श्रृंखला के मध्य स्थित तेलंगाना का भी एक खूबसूरत पर्यटन स्थल माना जाता है। इस वॉटरफॉल के बारे में कहा जाता है कि यहीं वो स्थान है, जहां दुष्यंत की पत्नी शकुंतला स्नान करने के लिए आया करती थी। जंगलों के बीच में स्थित इस वॉटरफॉल के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब लुभाती है। इस वॉटरफॉल के आसपास ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।
अगर आप आदिलाबाद में प्रकृति के बीच घूमना पसंद करना चाहते हैं, तो फिर आपको कवाल टाइगर रिजर्व पहुंच जाना चाहिए। यह टाइगर रिजर्व मंचेरियल जिले (पुराने आदिलाबाद जिले) में स्थित है।
कवाल टाइगर रिजर्व को एक प्रकृति संरक्षित क्षेत्र माना जाता है। यह अपनी अद्भुत जैव विविधता पूरे राज्य में एक प्रसिद्ध केंद्र भी माना जाता है। कवाल रिजर्व में आप टाइगर देखने के साथ-साथ तेंदुआ, बाइसन, भालू, मगरमच्छ और हिरण आदि जानवर को करीब से देख सकते हैं। कवाल टाइगर रिजर्व को प्रवासी पक्षियों का घर भी बोला जाता है।
अगर आप आदिलाबाद की ट्रिप में किसी प्रसिद्ध और पवित्र धार्मिक स्थल को एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो फिर आपको जयनाथ मंदिर पहुंच जाना चाहिए। यह मुख्य शहर से करीब 30 किमी की दूरी पर है। यह इस शहर का सबसे प्राचीन मंदिर भी माना जाता है।
जयनाथ मंदिर के बारे में कहा जाता है कि मंदिर में 20 श्लोकों को दर्शाने वाला एक प्राकृत पत्थर का शिलालेख है, जो सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है। इस मंदिर की अन्य वास्तुकला भी पर्यटकों को आकर्षित करती है।
इसे भी पढ़ें: Hidden Gems Of Kerala: पीरमेड हिल स्टेशन घूम लीजिए, तो आधे केरल का दीदार हो जाएगा
आदिलाबाद में कुंटाला वॉटरफॉल घूमने के अलावा आप गायत्री वॉटरफॉल भी जा सकते हैं। जंगल और पहाड़ों के बीच में स्थित गायत्री वॉटरफॉल हर दिन दर्जन से अधिक सैलानियों को आकर्षित करता है। यहां स्थानीय लोग पिकनिक मनाने के लिए पहुंचते रहते हैं।
गायत्री वाटरफॉल के आसपास की हरियाली भी सैलानियों को खूब आकर्षित करती है। यहां कई पर्यटक ट्रेकिंग और हाईकिंग के लिए पहुंचते रहते हैं। मानसून में इस वॉटरफॉल की खूबसूरती चरम पर होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@imgstaticcontent,cdn.siasat.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।