आखिर क्यों दिल्ली की इन सड़कों को कहा जाता है भूतिया?

आज हम आपको दिल्ली में मौजूद भूतिया सड़कों के बारे में कुछ रहस्यमय घटनाओं के बारे में बताने वाले हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-07-18, 18:24 IST
Most Haunted Places In Delhi That People Avoid Visiting

भारत में ऐसी कई जगह हैं, जहां जाने से लोग डरते हैं। हालांकि आज हम आपको दिल्ली में मौजूद उन सड़कों के बारे में बताने वाले है जहां आप कभी ना कभी तो गए ही होंगे, लेकिन क्या आप जानती है कि उन जगहों को भूतिया का टैग भी मिल चुका है। चलिए जानते है इस लिस्ट में दिल्ली के किन सड़कों का नाम आता है।

दिल्ली कैंटोनमेंट रोड

कैंटोनमेंट रोड को सबसे भूतिया रोड कहा जाता है। लोगों का मानना है कि उन्हें रात के समय यहां सफेद साड़ी पहने औरत दिखती है। यहां के लोगों का कहना है कि किसी औरत का सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी जिसके बाद से ही यहां लोगों को यह महिला दिखती है। ऐसे में रात के समय इस रास्ते से जाने में लोग डरते हैं।

द्वारका सेक्टर 9

haunted street

द्वारका सेक्टर 9 से जाने वाले रास्ते पर भी लोगों को कई बार अजीब सी चीज दिख चुकी है। भूत-प्रेत इस दुनिया में होते हैं या नहीं इस बात की पुष्टि करना तो बेहद मुश्किल है। हालांकि इसके बाद भी कई लोगों का कहना है कि वह जब इस रास्ते से जुड़ते है तो उन्हें कुछ अजीब सा फील होता है। जैसे कोई उनका पीछा कर रहा हो।

इसें भी पढ़ें: यह हैं भारत की सबसे डरावनी और भूतिया सड़कें

खूनी दरवाजा

दिल्ली में स्थित खूनी दरवाजा के बारे में लोगों का कहना है कि यहां चीखें और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। इस सड़क को भी भूतिया कहा जाता है। यहां से गुजरने वाले लोगों को अजीब सी घटनाएं होते दिखती है। कहा जाता है कि तीन राजकुमारों की यहां बेरहमी से हत्या कर दी गई थी जिसके बाद से ही यहां इन राजकुमारों का आतमा भटकता है।(ये 8 रोड ट्रिप्स हैं शानदार)

इसें भी पढ़ें: कर्नाटक की ये डरावनी जगहें कई दिलचस्प कहानियों के लिए हैं फेमस

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

Image Credit: Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।